फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly cafe case main accused Rishabh Thakur surrendered in court

बरेली कैफे कांड: मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर ने कोर्ट में किया समर्पण, छात्रा की बर्थडे पार्टी में की थी मारपीट

Sun, 18 Jan 2026 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 03:03 AM IST
सार

बरेली में कैफे में नर्सिंग छात्रा के जन्मदिन पार्टी में मारपीट, हंगामा और तोड़फोड़ करने के मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Bareilly cafe case main accused Rishabh Thakur surrendered in court
आरोपी ऋषभ ठाकुर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित दि डेन कैफे एंड रेस्टो में 28 दिसंबर को छात्रा के जन्मदिन की पार्टी के दौरान हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में आरोपी ऋषभ ठाकुर ने शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। इसके विरोध में उसके समर्थकों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन भी किया। प्रकरण के पांच अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन


एक नर्सिंग छात्रा 28 दिसंबर की शाम सहपाठियों के साथ रेस्टोरेंट में बर्थ-डे पार्टी मनाने पहुंची थी। उसके साथ छह युवतियां और चार युवक थे। चार युवकों में से दो शान और वाकिफ थे। हिंदू युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवकों की मौजूदगी की सूचना पर ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ कैफे पहुंचा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोहरे का कहर: बरेली में हाईवे पर रोडवेज बस समेत 20 वाहन टकराए, 24 लोग घायल; देखें हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषभ ठाकुर ने खुद को बजरंग दल का पदाधिकारी बताते हुए वहां तोड़फोड़ और कैफे संचालक शैलेंद्र गंगवार व दूसरे समुदाय के युवकों से मारपीट की थी। सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर और भास्कर अस्पताल के पास रहने वाले दीपक पाठक समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ऋषभ ठाकुर पुलिस की पकड़ से बाहर था। शनिवार दोपहर वह कोर्ट पहुंचा। अपने वकील के जरिये समर्पण प्रार्थनापत्र देने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed