फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Twenty vehicles collided on Lucknow Delhi highway in Bareilly due to dense fog

कोहरे का कहर: बरेली में हाईवे पर 20 वाहन टकराए, रोडवेज बस के चालक की मौत, 24 लोग घायल; हादसे की तस्वीरें

Sun, 18 Jan 2026 11:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Jan 2026 11:11 AM IST
सार

Road Accident in Bareilly: बरेली के फरीदपुर में रविवार सुबह सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर घने कोहरे के कारण तीन रोडवेज बस समेत 20 वाहन टकरा गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। 24 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Twenty vehicles collided on Lucknow Delhi highway in Bareilly due to dense fog
हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह घने कोहरे के कारण हाईवे पर कोहराम मच गया। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण रोडवेज बस और कार समेत 20 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में करीब 24 लोग घायल हुए हैं। रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन

Twenty vehicles collided on Lucknow Delhi highway in Bareilly due to dense fog
हाईवे से नीचे उतरी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

शुगर मिल के समीप हुआ हादसा 
फरीदपुर क्षेत्र में सुबह के वक्त हाईवे पर घना कोहरा छाया, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे शुगर मिल के समीप हाईवे की दोनों लेन पर एक के बाद एक 20 वाहन टकरा गए। वाहनों की टक्कर होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Twenty vehicles collided on Lucknow Delhi highway in Bareilly due to dense fog
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : संवाद
रोडवेज बस चालक की मौत 
बताया जा रहा है कि सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस गोरखपुर से मेरठ जा रही थी। यह बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आए कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। कुछ वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गए। हादसे में रोडवेज बस चालक मुजफ्फरनगर के ग्राम बहादुरपुर हुसैनपुर निवासी अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बस में फंस गया था। पुलिस ने उसे निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

Twenty vehicles collided on Lucknow Delhi highway in Bareilly due to dense fog
पेड़ों में घुसी डीसीएम - फोटो : संवाद

रोडवेज की तीन बसें हुई दुर्घटनाग्रस्त 
हादसे में तीन रोडवेज बसें, ट्रक, डीसीएम और कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ों में जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस के चालक की मौत हुई है। जो लोग मामूली चोटिल थे, वे अपने गंतव्य के लिए चले गए। 

Twenty vehicles collided on Lucknow Delhi highway in Bareilly due to dense fog
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : संवाद
पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन 
बरेली डिपो की रोडवेज बस में बैठकर बलराम व उनकी पत्नी यशोधरा और उनके दो बच्चे लव (छह वर्ष) और माही (10 वर्ष) कटरा से दिल्ली जा रहे थे। हादसे में माही घायल हो गई, उसे अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त सभी वाहनों को हाईवे से हटवाया। उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed