{"_id":"5702c8a94f1c1b205ec8140d","slug":"riot-possible-before-the-election-siddiqui","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले दंगा संभव: सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले दंगा संभव: सिद्दीकी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिददीकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने शहर विधान सभा से इंजीनियर अनीस खां को प्रत्याशी घोषित किया है। राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने औपचारिक घोषणा एक कार्यकर्ता सम्मेलन में की। इस मौके पर सिद्दीकी ने आशंका जतायी कि चुनाव से पहले भाजपा और सपा मिलकर प्रदेश में कोई बड़ा दंगा करा सकते हैं। इसलिए लोग इन दोनों दलों से सतर्क रहें।
सीबीगंज स्थित बुधौलिया में आयोजित शहर कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सिद्दीकी ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर तीखे प्रहार किए। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने मुज्जफरनगर में तो नरेंद्र मोदी ने गोधरा में सांप्रदायिक दंगा कराया। चुनाव से पहले मोदी जी ने खूब वादे किए, लेकिन उनका क्या हुआ? सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा और सपा मिलकर कोई बड़ा दंगा करा सकते हैं। क्योंकि प्रदेश में अच्छे हालात नहीं है, माफिया और गुंडा हावी होने से जंगलराज हो गया है। खामियां छिपाने के लिए सपा नेता कोई भी नया खेल करा सकते हैं। सिद्दीकी ने शहर विधान सभा से प्रत्याशी घोषित कर कहा कि बसपा मुस्लिम हितैषी है, जबकि मुलायम सिंह यादव गोल टोपी पहनकर मुल्ला बनना चाहते हैं। लेकिन जनता इनके मुखौटे पहचान चुकी है। सिद्दीकी ने कहा कि अनीस खां पर बसपा सुप्रीमो ने विश्वास किया है, इसलिए सभी मिलकर जिताएं। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष राजेश सागर, विधायक सुल्तान बेग, वरिष्ठ नेता दीनदयाल, अगम मौर्य, नरेंद्र सागर, रविनागर आदि ने विचार रखे।