फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rice mill stalled due to transformer failure, people ran to power staff

ट्रांसफार्मर में खराबी आने से राइस मिलें ठप गुस्साए लोगों ने बिजली स्टाफ को दौड़ाया

Tue, 26 May 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rice mill stalled due to transformer failure, people ran to power staff
demo pic - फोटो : demo pic

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया

विज्ञापन
बरेली। धौराटांडा की सभी राइस मिलें बिजली न मिलने से ठप हैं। यह संकट बिजली उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आने से पैदा हुआ है। रविवार पूरे दिन सप्लाई न आने पर राइस मिलर्स ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से शिकायत की। इसके बाद विभागीय अफसर दौड़े। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने दौड़ा दिया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला रफादफा कराया। स्टाफ ने सिर्फ आबादी वाले क्षेत्र में सप्लाई सामान्य करा दी है।
धौराटांडा उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर से काफी दिनों ने तेल लीक हो रहा था। इसकी जानकारी संबधित एक्सईएन और एसडीओ दयोरनिया को थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस लापरवाही के चलते शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर ने काम करना बंद कर दिया। लोगों ने अफसरों को फोन किए लेकिन कोई रेस्पांस नहीं मिला। तब लोगों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से संपर्क किया। उनकी फटकार के बाद स्टाफ दौड़ा। रात 11 बजे लोगों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने पुलिस बुलाई लेकिन थाने से कह दिया गया कि बिजली संकट कई दिनों से है। इससे लोग गुस्से में हैं, लिहाजा पुलिस कोई मदद नहीं कर पाएगा। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों शांत किया। आधी रात बाद औद्योगिक फीडर की लाइनें काटकर आबादी वाले इलाके में चालू कर दी गई।
विज्ञापन

दो दर्जन राइस मिलें ठप

औद्योगिक फीडर की सप्लाई काटकर आबादी को बिजली देने से करीब दो दर्जन राइस मिलें और अन्य उद्योग-धंधे ठप हो गए हैं। बता दें, धौराटांडा स्थित राइस मिलों मेें बेहतरीन चावल बनाया जाता है, जो विभिन्न देशों को निर्यात होता है। उद्यमी वकील अहमद और कारोबारी नसीर ने बताया कि करोड़ों रुपये हर माह विदेशी मुद्रा दिलाने वाला चावल उद्योग बिजली विभाग की लापरवाही से ठप है। कई बार विभागीय अफसरों से समस्या हल करने को कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज लगेगा दूसरा ट्रांसफार्मर

लाखाें रुपये कीमत का ट्रांसफार्मर जरा लापरवाही से धराशायी हो जाते हैं लेकिन विभाग कभी भी किसी को जवाबदेह नहीं बनाता है। एसडीओ दयोरनिया रामानुज के कार्यक्षेत्र में अब तक दो बड़े ट्रांसफार्मर पांच एमवीए क्षमता के खराब हो चुके हैं। एसई ग्रामीण तारिक जलील ने बताया कि मंगलवार शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed