{"_id":"67c2ce4b85eaf4c49d0fef86","slug":"revision-petition-against-maulana-tauqeer-raza-rejected-by-bareilly-court-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रिवीजन याचिका खारिज, भड़काऊ भाषण मामले में की गई थी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रिवीजन याचिका खारिज, भड़काऊ भाषण मामले में की गई थी कार्रवाई की मांग
Sat, 01 Mar 2025 02:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:40 PM IST
सार
बरेली में रिठौरा निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता ने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रिवीजन याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में इत्तेहाद-एमिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रिवीजन याचिका को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या चार गगन कुमार भारती ने खारिज कर दिया है। कस्बा रिठौरा निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ धारा 156 (3) के तहत अर्जी दी थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया था कि तौकीर रजा 2010 के दंगों के आरोपी हैं। समय-समय पर वह भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब कर हिंसा फैलाने का प्रयास करते हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। फरवरी 2024 में शहर में धारा 144 लागू होने के बाद भी तौकीर रजा ने सामूहिक गिरफ्तारी का आह्वान कर भीड़ एकत्र कर माहौल खराब करने की कोशिश की। कोर्ट ने यह अर्जी 15 मई 2024 को खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: बेमेल इंजेक्शन की सात डोज... 15 मिनट में थम गईं सांसें; सिपाही पति ने खुद बताई पत्नी के कत्ल की पूरी कहानी
विज्ञापन
इस आदेश के खिलाफ वीरेंद्र ने रिवीजन याचिका दाखिल की थी। रिवीजन पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए 15 मई 2024 के आदेश को सही करार दिया है। आईएमसी के पूर्व मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कुछ सांप्रदायिक लोग मौलाना तौकीर रजा की छवि को खराब करना चाहते हैं।