फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   retired teacher was pushed to death by his neighbour in Bareilly

Bareilly News: दरोगा के सेवानिवृत्त शिक्षक पिता को पड़ोसी ने दिया धक्का... मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Aug 2025 12:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 12:01 AM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में दरोगा के सेवानिवृत्त शिक्षक पिता को पड़ोसी ने धक्का दे दिया, जिससे जमीन पर गिर गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
retired teacher was pushed to death by his neighbour in Bareilly
मृतक का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के फूलबाग छावनी में शुक्रवार रात गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने दरोगा के सेवानिवृत्त शिक्षक पिता को धक्का दे दिया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के फूलबाग छावनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह गाजियाबाद के थाना बापूधाम में दरोगा के पद पर तैनात हैं। छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनके पड़ोस में रहने वाला मनोज शराब पीने के बाद उनके दरवाजे के बाहर बेवजह गाली-गलौज कर रहा था। उनके सेवानिवृत्त शिक्षक पिता नत्थूलाल (65) मनोज को समझाने गए। 
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में मिले थे सेवानिवृत्त शिक्षक
विरोध करने पर मनोज, उसकी पत्नी और किशनपाल ने उनके पिता को धक्का दे दिया। इससे वह गिर गए। पिता काफी देर तक घर नहीं आए तो वह उनको देखने पहुंचे। पिता बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। आनन-फानन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किला थाना प्रभारी सुरेश चंद गौतम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौत की सही वजह पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच में सामने आया है कि नत्थूलाल हृदयरोगी थे। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। किसी ने पीटते या धक्का देते भी नहीं देखा है। मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed