फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired teacher dies in collision between two bikes

Bareilly News: दो बाइक की भिड़ंत में रिटायर्ड शिक्षक की मौत

Tue, 22 Sep 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher dies in collision between two bikes
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के रोहली टोला निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक नसीम बेग की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रामगंगा नगर के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नसीम बेग के बेटे ने पोस्टमाॅर्टम हाउस पर बताया कि उनके पिता रोज की तरह बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के लिए बाइक से लालपुर गांव की तरफ गए थे। लौटते समय उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में नसीम बेग की मौत हो गई। पुलिस ने जेब में मिले कागजात के आधार पर परिजन को सूचना दी। नसीम बेग सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वह बच्चों को कोचिंग पढ़ाते थे।
विज्ञापन

कोलतार नापते समय करंट की चपेट में आया चालक
बरेली। मथुरा निवासी 45 वर्षीय नारायण दास को घायल अवस्था में सोमवार दोपहर जिला अस्पताल लाया गया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह मथुरा से कोलतार से भरा ट्रक लेकर सीबीगंज क्षेत्र में आए थे। गाड़ी खाली करते समय कोलतार नापने वाली रॉड ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गई। इससे उन्हें करंट लग गया और वह ट्रक से नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
सीबीगंज। गांव सरायतलफी निवासी नितिन ने बताया कि नौ जुलाई की सुबह उनका भाई रवि भैंस चराने जा रहा था। इस दौरान चीपू यादव, पिंटू, भीमसेन, अर्जुन ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उनकी बहन प्रियांशी व मां श्यामवती को भी पीटा, चीपू ने तमंचे से फायरिंग भी की। पुलिस ने चारों हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज की थी, तभी से हमलावर भाग निकले थे। सोमवार को पुलिस ने आरोपी चीपू को अटरिया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed