फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired Subedar BD Sharma shared some memories of 1971 Indo-Pak war

Vijay Diwas 2023: 1971 के भारत-पाक युद्ध में शामिल रहे जांबाजों ने साझा की यादें, बोले- आज POK होता हमारा

Sat, 16 Dec 2023 01:32 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 01:32 PM IST
सार

तीन से 16 दिसंबर तक साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चला। इस दौरान देश के कई वीर जवानों ने बलिदान दिया। आज भी इस युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक देश के कई राज्यों में रह रहे हैं। जिन्होंने अपनी कुछ यादों को साझा किया है।

विज्ञापन
Retired Subedar BD Sharma shared some memories of 1971 Indo-Pak war
भारत-पाक युद्ध की जीत के नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 1971 में भारत-पाक के बीच तीन से 16 दिसंबर तक युद्ध चला था। भारत के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह के सामने पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी ने समझौतानामे पर दस्तखत किए थे। पूर्व सैनिकों के शैर्य से लिखी गई यह विजय गाथा आज भी लोगों को जोश से भर देती है। पूर्व सैनिकों के मुताबिक सीज फायर के बाद जब वे लौटे तो पता उन्हें पता चला कि कई साथी बलिदान हो चुके हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान के 40 किमी अंदर तक पहुंच गए थे भारतीय सैनिक
करगैना निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार बीडी शर्मा वर्ष 1962, वर्ष 1965 और वर्ष 1971 के युद्ध में शामिल रहे। बताया कि 1971 के दौरान उनका कैंप पाकिस्तान से सटे बॉर्डर मुनावा पर था। वहां से दुश्मनों का सामना करते हुए पाकिस्तान सीमा के 40 किमी तक अंदर तक पहुंच गए थे। वहां पर हम कोई गतिविधि करते, तब तक सीज फायर हो चुका था। एरिया रेस्क्यू करना, सप्लाई सुचारु रखना, भूमिगत बैरक बनाना आदि जिम्मेदारियां दी गई थीं। बताया कि यह कार्य काफी कठिन था। इलाके से वाहन पार करना आसान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को देते थे पल-पल की जानकारी
डीडी पुरम निवासी पूर्व सैनिक सिकंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 1971 में वे बतौर एयरक्राफ्ट मैन भर्ती हुए थे। बंगलूरू से उन्हें राजस्थान के जैसलमेर सेक्टर में तैनाती मिली थी। वहां आठ फीट गहराई में बंकर में ठिकाना था। वेरी हाई फ्रीक्वेंसी वायरलेस सेट से हवाई गतिविधि और मौसम का अपडेट प्रति घंटे कंट्रोल रूम को देते थे। जब तक युद्ध चला, हर दिन जान का खतरा था, पर डटे रहे। 16 दिसंबर को युद्ध थमा और सभी लौटे तो पता चला कि पाकिस्तानी सीमा पर तैनाती के दौरान चार साथी बलिदान हो गए थे।

विज्ञापन

...तो पीओके पर होता भारत का अधिकार
पूर्व सैनिक प्रथमेश कुमार गुप्ता के मुताबिक 16 दिसंबर 1971 को हमारे वीर जवानों के आगे पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेके थे। तब संधिनामा की शर्त के तौर पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेने का मौका था। उस दौरान राजनीतिक वजह से मौका गंवा दिया गया। खामियाजा यह रहा कि अब तक तमाम वीर जवान पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नष्ट करने में बलिदान हो चुके हैं। कई बेगुनाह भी काल के गाल में समा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed