फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired soldiers were taken out of the house on the pretext of asking the way

रिटायर्ड फौजी को रास्ता पूछने के बहाने घर से उठा ले गए

Sat, 15 Feb 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Retired soldiers were taken out of the house on the pretext of asking the way
रिटायर्ड फौजी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बहेड़ी (बरेली)। पिंदारी अभय चंद गांव के रिटायर्ड फौजी का गुरुवार रात उनके घर से अपहरण कर लिया गया। आरोपी रास्ता पूछने के बहाने उन्हें बोलेरो में डालकर ले गए। बेटे ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी पकड़वा दिए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि फौजी के बेटे से दुश्मनी निकालने के लिए उन्होंने रिटायर्ड फौजी का अपहरण किया था। आरोपियों में दो सैन्यकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गुरुवार रात रिटायर्ड फौजी डालचंद्र घर में सो रहे थे। रात एक बजे बोलेरो सवार छह लोग आए। घर का दरवाजा खटखटाया। कहने लगे, पड़ोस के गांव शादी में आए हैं, बहेड़ी का रास्ता भूल गए हैं। डालचंद्र उन्हें रास्ता बताने बाहर आए तो इन लोगों उन्हें पकड़कर बोलेरो में डाल लिया। डालचंद्र की चीख पर जागे उनके बेटे शेरसिंह ने पिता को गाड़ी में डालकर ले जाते देखा तो अपने मौसेरे भाई के पीछा किया, लेकिन कुछ आगे जाकर गाड़ी आंखों से ओझल हो गई। रात करीब दो बजे शेर सिंह ने थाने जाकर सूचना दी। सीओ रामानंद राय और इंस्पेक्टर पंकज पंत ने तुरंत ही सारे रास्तों पर चेकिंग शुरू करा दी। सारी सीमाएं भी सील करा दीं।
विज्ञापन

शेरसिंह ने शुक्रवार दोपहर उसी बोलेरो के नैनीताल रोड पर होने की सूचना दी तो इंस्पेक्टर ने घेराबंदी करके गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी से डालचंद्र को सकुशल निकाल लिया गया। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद आरोपी नेत्रपाल सिंह, भगवानदास, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह निवासी ऐंठपुरा थाना अलीगंज, अमित कुमार सिंह निवासी आंवला और बोलेरो ड्राइवर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि भगवानदास और नेत्रपाल सैनिक हैं और जम्मू में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई के साथ डालचंद्र के बेटे शेरसिंह ने शराब पीकर अभद्रता की थी। तब वह अलीगंज एक शादी में गया था। इसी का बदला लेने के लिए वह बोलेरो में डालकर उसके पिता को अलीगंज ले जा रहे थे ताकि शेरसिंह को वहां बुलाकर अपमान का बदला ले सकें। पुलिस ने डालचंद्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अपहरण की सूचना मिलते ही जिले में अलर्ट कर दिया गया। आरोपी जान चुके थे कि जगह-जगह चेकिंग चल रही है, इसलिए वह रात भर गाड़ी लेकर इधर-उधर घूमते रहे। जैसे ही गाड़ी दिखी, अपहरणकर्ताओं के चंगुल से रिटायर फौजी को छुड़ा लिया गया। शनिवार को आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। इनमें से दो आरोपी सेना में कार्यरत हैं, जो छुट्टी पर घर आए थे। - पंकज पंत, इंस्पेक्टर बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed