फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired PCS officer's suitcase stolen at the junction, revolver saved

Bareilly News: जंक्शन पर रिटायर्ड पीसीएस अफसर का सूटकेस चोरी, बच गया रिवाल्वर

Mon, 04 Aug 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Retired PCS officer's suitcase stolen at the junction, revolver saved
बरेली। जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे रिटायर्ड पीसीएस अफसर का सूटकेस चोरी हो गया। इसमें रिवाल्वर का लाइसेंस, कपड़े, दवाएं और मोबाइल चार्जर आदि सामान था। गनीमत रही कि रिटायर्ड अफसर ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर सूटकेस में नहीं रखा था। ऐसे में रिवाल्वर चोरी होने से बच गया।
विज्ञापन

मूल रूप से फरीदपुर थाने के गांव सिमरावोरीपुर निवासी रक्षपाल सिंह रिटायर्ड पीसीएस अफसर हैं। उनका बेटा और बहू लखनऊ में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार सुबह बरेली से लखनऊ जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। 11:10 बजे वह मुख्य द्वार के पास दाहिने ओर चबूतरे पर बैठकर मोबाइल पर ट्रेन की लोकेशन देखने लगे। पास में ही सूटकेस व अन्य सामान रखा था। इसी दौरान उनकी नजर सूटकेस पर गई तो वह गायब था। वह तुरंत जीआरपी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज देखा को एक युवक उनका सूटकेस लेकर तेजी से प्लेटफार्म से बाहर जाते दिखा। इंस्पेक्टर जीआरपी परवेज खान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed