{"_id":"678e4505e2db598f3c081403","slug":"retired-lekhpal-son-kidnapped-miscreants-demanded-five-lakh-rupees-as-ransom-in-bareilly-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिटायर लेखपाल के बेटे का अपहरण, दोस्त भी लापता, बदमाशों ने पांच लाख रुपये फिरौती मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिटायर लेखपाल के बेटे का अपहरण, दोस्त भी लापता, बदमाशों ने पांच लाख रुपये फिरौती मांगी
Mon, 20 Jan 2025 06:19 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Jan 2025 06:19 PM IST
सार
बरेली में रिटायर लेखपाल के बेटे के अपहरण की रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज कराई गई है। एसएसपी ने मामले के खुलासे में कई टीमें लगाई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
अनूप कटियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रहने वाले रिटायर लेखपाल के बेटे अनूप कटियार के अपहरण का मामला सामने आया है। बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की कई टीमें सुराग मिलने पर उत्तराखंड बार्डर व भोजीपुरा क्षेत्र में दबिश दे रही हैं। करीब 25 वर्षीय अनूप कटियार मूल रूप से हरदोई जिले के पांडेयपुर के निवासी हैं। उनके पिता बरेली में लेखपाल थे। वह बारादरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरम में मकान बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन
अनूप कटियार की पत्नी किरन ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके मुताबिक पति रविवार दोपहर किसी परिचित हरीश कटियार से मिलने बांधा गए थे। तब से उनके पति अनूप कटियार व हरीश कटियार दोनों का ही पता नहीं लग रहा है। किरन के नंबर पर कॉल करके अनूप को जिंदा छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: द बर्निंग ट्रेन बनने से बची बरेली सिटी-काशीपुर डेमू, धुआं देख सहमे यात्री, ऐसे टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
बारादरी पुलिस के मुताबिक अपहरण हरदोई से ही हुआ है लेकिन तहरीर के मुताबिक एसएसपी ने यहीं रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस की एक टीम हरदोई भेजी गई है। इस घटना में पांच लाख रुपये की फिरौती परिवार से मांगने की बात बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि अपहरण का मामला कहीं फर्जी तो नहीं है, संदेह के आधार पर कुछ लड़कों को भी उठाया गया है।