फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired bank worker's son crushed to death in Cantt

कैंट में रिटायर्ड बैंककर्मी के बेटे की सिर कुचलकर हत्या

Thu, 02 Dec 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Retired bank worker's son crushed to death in Cantt
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नग्नावस्था में मिला शव, मौके पर खून से सनी ईंट मिली
विज्ञापन

मंगलवार रात से लापता था मानसिक मंदित रजत कुमार
बरेली। कैंट के मोहनपुर ठिरिया में एक मानसिक मंदित युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव नग्नावस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक रिटायर्ड बैंक कर्मी का बेटा था।
मोहनपुर ठिरिया के रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मी सतीश कुमार के छठे नंबर के बेटे रजत कुमार उर्फ अन्नू (25) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। मानसिक अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था। सतीश का कहना है कि बेटे का दिल्ली में भी इलाज कराया था। अब वह काफी हद तक ठीक हो गया था। रजत मंगलवार रात घर से लापता हो गया। रात से ही परिवार वाले उसे तलाश रहे थे। बुधवार सुबह घर से कुछ दूरी पर शव पड़े होने की सूचना पर घरवाले वहां पहुंचे। शव की शिनाख्त परिजन ने रजत के रूप में की। मौके पर एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। उसके बीच खाली जगह में शव नग्नावस्था में पड़ा था। कपड़े ट्रॉली पर रखे मिले। पास में ही खून से सनी ईंट पड़ी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने डॉग स्क्वाड बुलाया। खोजी कुत्ता एक घर के बाहर जाकर रुक गया। यहां पुलिस ने घर की तलाश ली। तलाशी के दौरान एक पैंट मिली, जिसमें खून का हल्का सा धब्बा मिला। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक के कुछ समय पहले पैर में चोट लगी थी। तभी का खून का धब्बा है। फोरेंसिक टीम से भी पुलिस ने पता कर लिया। इधर, पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत होना पाया गया। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजन ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि रजत मानसिक मंदित था। अक्सर घर से चला जाया करता था। उसकी किसी से रंजिश की कोई बात अभी सामने नहीं आई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed