{"_id":"64263d3745b9cf582c073b33","slug":"retired-ad-health-dies-of-heart-attack-in-bareilly-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: अस्पताल परिसर में टहलते समय सेवानिवृत्त एडी हेल्थ को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: अस्पताल परिसर में टहलते समय सेवानिवृत्त एडी हेल्थ को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में मौत
Fri, 31 Mar 2023 07:42 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:42 AM IST
सार
अल्मोड़ा निवासी 66 वर्षीय ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गिरिजा शंकर त्रिपाठी लखनऊ में एडी हेल्थ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गिरिजा शंकर त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल परिसर में गुरुवार शाम को टहलते हुए डॉ. गिरिजा शंकर त्रिपाठी को दिल का दौरा पड़ा। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी 66 वर्षीय ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गिरिजा शंकर त्रिपाठी लखनऊ में एडी हेल्थ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
उनकी पत्नी एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत तीन सौ बेड अस्पताल के आवासीय परिसर में रह रही हैं। पति भी उनके साथ रहने के लिए कुछ दिन पहले ही आए थे। वे लंबे समय से हृदयरोग से ग्रसित थे।
विज्ञापन