{"_id":"67745b70307e6e0af7006df6","slug":"respiratory-patients-are-troubled-children-are-becoming-victims-of-pneumonia-bareilly-news-c-4-lko1064-552194-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: श्वांस रोगी परेशान, बच्चे हो रहे निमोनिया का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: श्वांस रोगी परेशान, बच्चे हो रहे निमोनिया का शिकार
विज्ञापन
बरेली। सर्दी बढ़ते ही श्वांस व हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में पहुंचे अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित रहे। इसके साथ ही विंटर डायरिया, निमोनिया, अस्थमा, जोड़ों में दर्द के मरीज भी उपचार कराने पहुंचे। अस्पताल के बच्चा वार्ड में निमोनिया पीड़ित आठ, विंटर डायरिया के छह व सर्दी-जुकाम से पीड़ित तीन मरीज भर्ती मिले।
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर दोपहर एक बजे तक 873 नए पर्चे बनाए गए। करीब 150 मरीजे पुराने पर्चा पर उपचार कराने पहुंचे। सर्दी बढ़ने के कारण मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। दोपहर एक बजे दवा काउंटर पर मरीजों की कतार लगी रही, लेकिन पर्चा काउंटर खाली रहा। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल के अनुसार इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। वयस्कों को भी विंटर डायरिया की दिक्कत हो रही है। निमोनिया व अस्थमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हृदय और ब्रेन स्ट्रोक संबंधी मरीज भी आ रहे हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही से तकलीफ बढ़ जा रही है। बीमार लोगों व बुजुर्गों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। ऐसे लोग सर्दी से बचें और नियमित रूप से रक्तचाप की जांच कराते रहें। संवाद