फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Respect of smart cities

स्मार्ट शहरियाें का हुआ सम्मान

Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Respect of smart cities
Respect of smart cities - फोटो : बरेली, अमर उजाला
 शहर के लोग अपना बस्तियों का स्मार्ट बनाने के  प्रयास में लगे हैं तो तो कुछ पूरे शहर को स्मार्ट बनाने के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। कुछ पाश इलाके ही नहीं मलिन बस्ती वाले भी अपनी बस्ती को सुंदर बना रहे हैं।अमर उजाला दिवाली कार्निवल में शहर की ऐसी18 कालोनियों को सम्मानित किया गया। पार्षदों और यहां रहने वाले लोगों को एक मंच पर बुलाया। संदेश था कि अगर सभी अपनी- अपनी कालोनियों को स्मार्ट बना लें तो शहर खुद ब खुद स्मार्ट हो जाएगा। मेयर डॉ. आईएस तोमर ने तो हर तीसरे महीने में स्मार्ट वार्ड घोषित करने का ऐलान कर दिया। 
विज्ञापन

चार दिवसीय अमर उजाला दिवाली कार्निवल का समापन इसी सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. आईएस तोमर से मुहिम की तारीफ करने के साथ ही आगे ऐसी प्रतियोगिताएं कराने की बात कही।   डीआईजी आशुतोष कुमार ने लोगों को टिप्स दिए कि कैसे रिसाइकिल होने वाले कूड़े और दूसरे कूड़े को अलग करके भी बड़ा योगदान दे सकते हैं। विशिष्ट बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार बीएलएग्रो के एमडी आशीष खंडेलवाल ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्मार्ट कालोनी प्रतियोगिता के लिए पिछले एक  सप्ताह तक निर्णायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल और भाजपा पार्षद दल के नेता विकास शर्मा ने शहर की कालोनियों का घूम- घूमकर निरीक्षण किया था। सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, हरियाली, अतिक्रमण, शौचालय और सीवर के मानकों पर परखा गया। राजेश अग्रवाल ने कहा कि निर्णय कुछ लोगों के लिए हताश और कुछ लोगों के लिए खुश करने वाला जरूर है, लेकिन इससे सभी को सबक मिलेगा। लोग अपने वार्ड को साफ करने में सहयोग करें। विकास शर्मा ने एक शेर पढ़कर सबकी वाहवाही लूट ली। शिल्पी दीक्षित और श्वेता ने संचालन से कार्यक्रम को गति दी।  
विज्ञापन

 इनका हुआ सम्मान
- ये मलिन बस्ती तो बेस्ट है
बेस्ट मलिन बस्ती में खलीलपुर गौंटिया के पार्षद हरवंश कश्यप, मौलानगर के पार्षद विकास शर्मा व कमाल, गाजी खान, मुन्नर, नदीम कुरैशी, खुर्रम गौटियां की रागिनी अग्रवाल का सम्मान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सेमलखेड़ा को भी सुधार दिया
घनी आबादी पुराना क्षेत्र में सेमल खेड़ा की रागिनी अग्रवाल और स्थानीय लोग महबूब, सईद, बमनपुरी के रंजीत रस्तोगी और साहूकारा की वंदना मिश्रा आगे रहीं। 
- सिविल लाइंस की सरकारी कालोनी देखी हैं कहीं
सरकारी कालोनी में सिविल लाइंस आवास विकास के पार्षद राजेश अग्रवाल, मनजीत सिंह, गांधी नगर के अरेंद्र अरोड़ा कुक्की, डॉ. एवी वालियान, नीरज अग्रवाल, त्रिवटीनाथ की शालिनी जौहरी को सम्मानित किया गया। 
- हाउसिंग सोसाइटी में सनसिटी आगे
हाउसिंग सोसाइटी में सनसिटी विस्तार के पार्षद डॉ. अजय सक्सेना, आशीष रॉयल पार्क और ग्रीन पार्क की पार्षद सुनीता यादव, अशोक अग्रवाल, अमित गंगवार को सम्मानित किया गया। 
- निजी कालोनी में एसबीआई बेस्ट
निजी कालोनियाें में अव्वल जीके आनंद व उनकी टीम की एसबीआई कालोनी, सिंधु नगर के गोविंदराम भोजवानी, प्रकाश आयलानी, चाणक्यपुरी के विजय किशोर जौहरी, दिनेश सक्सेना, प्रो. वीपी खंडेलवाल को सम्मानित किया गया। 
- इनका भी काम सराहनीय
कालोनी में कुछ कमी रही लेकिन सांत्वना पुरस्कार देना जरूरी था। इसलिए ग्रेटर आकाश कालोनी के अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के साथ पार्षद गौरव सक्सेना, प्रभात नगर की पार्षद रीता डिसूजा और शाहाबाद के पार्षद अब्दुल कय्यूम को चुना गया। 

सम्मानित  स्मार्ट शहरी 
डॉ. प्रदीप कुमार- आरटीआई एक्टिविस्ट और बरेली कालेज के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार ने शिक्षक होने के बाद भी शहर को लावारिस होने नहीं दिया। धार्मिक स्थल सड़क से हटाने और तालाबाें से अवैध कब्जा हटाने में इनका विशेष योगदान रहा। इनका मानना है कि सिविक सेंस लोगों में आए और सिटीजन चार्टर लागू हो। 
मुहम्मद खालिद जिलानी- एडवोकेट और आरटीआई एक्टिविस्ट जिला अस्पताल में बच्चों के गायब होने का मामला उठाया तो सीसीटीवी कैमरे लग गए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में इन्होंने आरटीआई से घेराबंदी की। निगम की कारगुजारी और स्कूली बच्चाें के मसलों को भी उठाया।  
नदीम शम्सी- बाकरगंज में लोग इनको अपना दोस्त मानते हैं। हालांकि यहां समस्या अभी खत्म नहीं हुई है। इसलिए इनकी आवाज भी बंद नहीं हुई। बाकरगंज कूड़े के ढेर में ईद मिलन और रोजा इफ्तार कार्यक्रम करके अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। अभी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। 

हर तीसरे महीने करेंगे कालोनी की घोषणा: मेयर
कार्यक्रम में मेयर डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि अमर उजाला के इस कार्यक्रम से सीख लेने की जरूरत है। इससे यह साबित होता है कि शहर में कुछ तो ऐसे स्थान है जो गंदे नहीं हैं बल्कि साफ हैं। इससे प्रेरणा लेते हुए अब हर तीसरे माह नगर निगम की ओर से स्मार्ट कालोनी और स्मार्ट वार्ड की घोषणा की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि खामियां काफी हैं लेकिन डोर टू डोर योजना से जल्द ही हम सफल होंगे और संदेश जाएगा। उन्होंने दिवाली पर बच्चों को पटाखों से दूर रहने की चेतावनी दी। डीआईजी आशुतोष कुमार ने मुहीम को सराहा। उन्हाेंने कहा कि डोर टू डोर को अपना कूड़ा दें और शहर को साफ रखें। डीआईजी ने लोगों को सॉलिड और रिसाइकिल हो सकने वाले कूड़ों को अलग करने को कहा। साथ ही पेड़ लगाने और वर्षा जल संचय का सुझाव दिया। उन्हाेंने अपील की कि दिवाली पर देश में निर्मित सामान खरीदें। 


इनकी रहा सहयोग
 फॉक्सवेगन डीलर के निदेशक नवनीत अग्रवाल, शेखर्स प्राइड के एमडी कन्हैया गुलाटी, नाइन प्लैनेट के वरुण राठौर, रियल्टी एडवाइजर के निदेशक विष्णु शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा, एलआईसी, पंजाब नेशनल बैंक, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. उमेश गौतम, शगुन इंफ्रा के निदेशक नीरज, पार्क एवेन्यू के धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, अमाया सिटी, श्री गंगाचरण अस्पताल के एमडी डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अनमोल कपूर, एसआरएमएस, एचएसजे, सोबती के राजीव सिंह, मेडिसिटी, एएनए के ईश कक्कड़,  रामकुमार अग्रवाल ज्वैलर्स, क्वालिटी रेस्टोरेंट, होराइजन के राहुल श्रीवास्तव, ओम रेजीडेंसी व विनोद शॉप फैक्ट्री का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed