फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Residents of Ward 33 Troubled by Road and Water Issues in Bareilly

Bareilly News: वार्ड 33 में सड़क और पानी की समस्या से लोग परेशान, समाधान कराने की उठाई मांग

Sun, 05 Apr 2026 04:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 04:10 PM IST
सार

बरेली में नगर निगम के वार्ड 33 में अमर उजाला की ओर से रविवार को वनखंडीनाथ मंदिर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय लोगों ने सड़क, पानी समेत क्षेत्र की कई समस्याओं को उठाया। 

विज्ञापन
Residents of Ward 33 Troubled by Road and Water Issues in Bareilly
संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नगर निगम के वार्ड 33 वनखंडीनाथ में अब गंदगी के ढेर पर सुंदर पार्क का निर्माण हो रहा है, लेकिन अभी भी वार्ड में कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। नालियों की सफाई नियमित नहीं हो रही है, जिससे नालियों में गंदगी जमा रहती है और स्थानीय लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। लोगों ने पार्षद से कई बार शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ये बातें रविवार को वनखंडीनाथ मंदिर में हुए अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में लोगों ने साझा की। 

विज्ञापन


पूरन लाल प्रजापति ने बताया कि करीब 15 हजार आबादी के इस वार्ड में कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। नालियों में गंदगी भरी रहती है। सईद नाजिम अली ने बताया कि मंदिर के पास में ही सरकारी जमीन है, जिस वजह से वहां पर रोड नहीं पड़ पा रहा है, जिससे चलते आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने जल्द ही सड़क बनवाने की मांग की। बताया कि कुछ स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं उन्हें भी ठीक कराया जाए। रात में पैदल आने जाने वालों को परेशानी होती है। 
विज्ञापन


पीलीभीत रोड किनारे खुला हुआ है गहरा नाला 
रवि कुमार पटेल ने बताया कि निगम के अधिकारी शिकायत पत्र देने के बाद भी लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं। पार्षद भी कई बार अपने लेटर हेड पर लिखकर शिकायत दे चुके हैं। एक आटा चक्की के पास एक रोड टूटी पड़ी है जो वार्ड 33,48,65,14,16 को जोड़ती है। इस रोड को ठीक कराने की आवश्यकता है। सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पीलीभीत रोड पर एक गहरा नाला बना हुआ है, नाला खुला रहने के कारण यहां पर हादसे का खतरा बना रहता है, स्थानीय लोगों ने चंदा करके उस पर पत्थर रखवाए थे लेकिन सफाई के दौरान टूट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम को इस पर ध्यान देकर इसे ढकवाना चाहिए, जिससे वहां पर सेटेलाइट जैसे हादसे न हो सके। बताया कि नगर निगम में सुनवाई न होने के बाद अब जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपेगे। असलम अली ने बताया कि पानी की टंकी में बहुत समय से खराब है। बताया जा रहा है कि यहां पर बोरिंग की समस्या बनी हुई है। बीते एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है, इसका जल्द समाधान होना चाहिए।

वार्ड में पेयजल की भी समस्या 
अजमल ने बताया कि वार्ड में डोर टू डोर कूड़ उठाने आने वाली गाड़ी का कोई समय निर्धारित नहीं है। गाड़ी कभी सुबह तो कभी दोपहर में आती है, ये व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। संतोष साहू ने कहा कि वार्ड 33 में कई जगह की सड़कें टूटी पड़ी है। पार्षद बताते हैं कि प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन सड़क बन नहीं रही है। नगर निगम को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। सीपी गंगवार ने कहा कि वार्ड में बने पानी की समस्या एक महीने से बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बोरिंग खराब हो गया है, निगम को इसे ठीक करा कर जल्द पानी की व्यवस्था को सुचारू कराना चाहिए। 

वार्ड की पार्षद कमलेश राठौर ने बताया कि वार्ड 33 की दस रोड के प्रस्ताव बना कर भेज गए हैं जो स्वीकृत भी हो गए हैं, जल्द ही यहां पर काम शुरू होना है। पार्क का सुंदरीकरण कराया गया है जहां पहले कूडे का ढेर हुआ करता था। गहरे नाले पर बैरिकेड जल्द लगवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed