फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Residents of Ward 17 troubled by roads, drains, and the menace of stray animals.

Bareilly News: वार्ड 17 में सड़क, नाले और पशुओं के आतंक से लोग परेशान

Mon, 29 Jun 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 29 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ward 17 troubled by roads, drains, and the menace of stray animals.
बरेली। नगर निगम का वार्ड 17 हरुनगला में धीमे निर्माण कार्य से स्थानीय लोग परेशान हैं। नकटिया को जाने वाली रोड डेढ़ साल से निर्माणाधीन है, लेकिन अभी तक बन नहीं पाई है। बीसलपुर को जाने वाली रोड पर पैच लगाकर गड्ढे भर दिए गए है, लेकिन रोड का निर्माण नहीं कराया गया। इस रोड से हजारों वाहन दिनभर में निकलते है। ये बातें अमर उजाला की ओर से रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बताई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हिमांशु सक्सेना ने बताया कि वार्ड के कई काम अधूरे पड़े है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हरुनगला में भी कई रोड का निर्माण अभी नहीं हुआ है। बीसलपुर जाने वाली मुख्य रोड पर पैच लगाकर काम किया जा रहा है। राम बहादुर मौर्य ने बताया कि बीसलपुर रोड पर पूरे वार्ड का सबसे बड़ा व प्रमुख नाला है, लेकिन उसकी सफाई नहीं हो पा रही है। नाले का ठेका होने के बाद भी ठेकेदार सिल्ट व कूड़ा नहीं निकाल रहा है। कूड़े से पूरा नाला ऊपर तक पटा पड़ा है, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बरसात से पहले की नाला की तली झाड़ सफाई कराई जाए। बताया कि नालों के ऊपर कुछ अस्पताल वालों ने पक्का अतिक्रमण कर लिया है जिससे वहां पर नाला सफाई नहीं हो पा रही है और नाले में कचरा भरा रहता है। विकल गंगवार ने बताया कि वार्ड के कुत्तों, बंदरों व पशुओं को आतंक है। बेसहारा पुशओं रात में सड़क पर बैठ जाते है जिनसे हादसे होने का खतरा बना रहता है। 52 हजार वाले वार्ड 17 में ग्रीन पार्क, पवन बिहार, हरुनगला, कृष्णनगर, गणेश नगर, सरस्वती बिहारी आदि प्रमुख इलाके है। शानू ने बताया कि वार्ड में बिजली के तार भूमिगत नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र कुमार शर्मा, आशु सिंह, अवधेश सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बयान
- वार्ड में बने तालाब को लोग पाट रहे है और उस पर कब्जा करना चाहते है। तालाब को सुंदरीकरण कराकर उसे सुरक्षित किया जाना चाहिए। दिगम्बर पटेल
- वार्ड के कुत्तों का झुंड सड़को पर घूमता रहता है और लोगों पर हमला करते है। नगर निगम को यहां पर कुत्तों को पकड़वाना चाहिए। नरेंद्र कुमार शर्मा
- वार्ड में एक भी दसवां स्थल नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। नगर निगम की ओर से दसवां स्थल बनवाया जाना चाहिए। तिलक चंदन
- वार्ड के 10 करोड़ की लगाता से विकास कार्य कराए जा चुके है और करीब 11 करोड़ के काम प्रस्तावित है, जो रोड टूटी रह गई है उन्हें भी बनवाया जाएगा। गोरी पटेल पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed