फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Residents of Aasra Housing Colony are suffering from the heat, electricity supply has been disrupted for three days.

Bareilly News: आसरा आवास कॉलोनी के बाशिंदे गर्मी से लाचार, तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 20 Jun 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Residents of Aasra Housing Colony are suffering from the heat, electricity supply has been disrupted for three days.
आंवला। गरीबों और असहायों के लिए बनाई गई आसरा आवास कॉलोनी में तीन दिनों से बिजली न आने पर कॉलोनी के वाशिंदों ने पशुधन मंत्री से शिकायत की है। मोहल्ला ताड़गंज स्थित आसरा आवास कॉलोनी में रहने वाले राजीव रस्तोगी, कमल शर्मा, नीना, आशा, इशरत, मोगमती देवी समेत 50 लोग पूर्व सभासद हरिओम यादव के नेतृत्व में पशुधन मंत्री के नगरिया सतन स्थित आवास पर शुक्रवार देर शाम पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि कॉलोनी में सात साल पहले पूर्व पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना के कार्यकाल में आवास आवंटित हुए थे। वहां बिजली-पानी की सुविधा थी। आरोप है कि दूसरे दल के स्थानीय जनप्रतिनिधि की शह पर बिजली निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मीटर लगवाने की बात कहकर तीन दिन से आपूर्ति बंद कर दी है। गर्मी में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। कॉलोनीवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हैं। मीटर लगवाने में असमर्थ हैं। इसपर पशुधन मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों से कॉल पर बात करके कॉलोनी में तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed