{"_id":"6071e8c88ebc3ed82e4a3c95","slug":"reservation-cancelled-by-passengers-due-to-night-curfew-bareilly-news-bly443473762","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के कर्फ्यू से लोगों ने रद् द कराए रिजर्वशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के कर्फ्यू से लोगों ने रद् द कराए रिजर्वशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शुक्रवार से शुरू हुए रात के कर्फ्यू का असर रेलवे और रोडवेज पर पड़ा है। जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशन से अब तक करीब 50 हजार रुपये के रिजर्वेशन टिकट कैंसल कराए जा चुके हैं। दरअसल, रात में पुलिस की सख्ती के चलते ऑटो और ई-रिक्शा न चलने से लोग सफर करने से कतरा रहे हैं। रोडवेज की रात्रिकालीन बस सेवाओं पर भी असर पड़ने लगा है।
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने रात नौ से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया है। शुक्रवार को ही जंक्शन पर कर्फ्यू का असर देखने को मिला। रात में ट्रेनों से जंक्शन पर उतरे लोगों को घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला, लिहाजा रात भर वे सरकुलेटिंग एरिया में बैठे रहे। इधर, शुक्रवार से ही रिजर्वेशन कैंसल कराने के लिए लोगों की लाइन लग गई। शनिवार को भी यही स्थिति रही। जंक्शन पर करीब 30 हजार रुपये, इज्जतनगर और सिटी स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर करीब 25 हजार रुपये के रिजर्वेशन टिकट रद्द कराए गए। लोगों को आशंका है कि 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद दिन में भी लॉकडाउन लग सकता है। ऐसे में उन्होंने बाहर जाने का इरादा छोड़ दिया है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर यात्री 15 अप्रैल तक के रिजर्वेशन कैंसल करा रहे हैं। इधर, रात्रिकालीन रोडवेज बसों के संचालन पर भी काफी असर पड़ा है। पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे से लखनऊ, दिल्ली, देहरादून, आगरा, मथुरा, जयपुर, कोटा आदि शहरों के लिए बसें चलती हैं। रात्रिकालीन बसों में करीब 25 प्रतिशत यात्री कम हो गए हैं।
ऑनलाइन टिकट वाले यात्री ही पहुंच पा रहे रोडवेज बस अड्डे
रात के कर्फ्यू से सबसे अधिक दिक्कत शहर से बाहर जाने वाले यात्रियों को हो रही है, हालांकि इस संबंध में डीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि लोग पुलिस को टिकट दिखाकर जा सकते हैं, लेकिन रोडवेज बसों से सफर करने वालों को इसमें दिक्कत आ रही है। दरअसल, यात्रियों को टिकट बस में ही मिलता है। जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया है, वही पुलिस को मोबाइल में टिकट दिखाकर जा पा रहे हैं, बाकी यात्रियों को पुलिस रास्ते से ही लौटा देती है।