फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Research on Hazrat is going on in hundred universities of the world: Mufti Nashtar Farooqui

दुनिया के सौ विश्वविद्यालयों में आला हजरत पर चल रही है रिसर्च : मुफ्ती नश्तर फारूकी

Mon, 04 Oct 2021 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Research on Hazrat is going on in hundred universities of the world: Mufti Nashtar Farooqui
चादर चढ़ाते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मथुरापुर में मनाया गया मुफ्ती आजम हिंद और ताजुश्शरिया का कुल

विज्ञापन
बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेली का उर्स जमात रजा की ओर से दरगाह ताजुश्शरिया और मथुरापुर स्थित मदरसा जामियतुर रजा में मनाया जा रहा है। इसमें आला हजरत और मुफ्ती आजम हिंद की जिंदगी पर उलमा ने रोशनी डाली।
इस मौके पर मरकजी दारुल इफ्ता के मुफ्ती मोहम्मद अब्दुर्रहीम नश्तर फारूकी ने कहा कि आज दुनिया के तकरीबन सौ विश्वविद्यालयों में आला हजरत की जिंदगी और दीनी-समाजी खिदमात पर तहकीकात (रिसर्च) चल रही है। इसमें आला हजरत की जिंदगी और कारनामों पर ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि उनसे दुनिया के बड़े बड़े दानिश्वर हैरान हैं। आला हजरत गणित और साइंस सहित 55 विषयों के माहिर थे।
विज्ञापन

मुफ्ती शहजाद आलम ने कहा कि आला हजरत ने 14 सौ किताबें लिख कर पूरे हिंदुस्तान का सर दुनिया में फख्र से ऊंचा किया है। अल्लामा सलमान रजा फरीदी (मसकट उम्मान), काजी मुश्ताक, सूफी अब्दुस समद, अल्लामा अब्दुल मुस्तफा (रुदौली) आदि ने भी खिताब किया। देर रात 1:40 बजे मुफ्ती आजम हिंद के कुल की रस्म अदा की गई। फातेहा मुफ्ती शकील ने पढ़ी। मुफ्ती असजद मियां ने मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की। निजामत मौलाना गुलजार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में तकरीब की शुरूआत हुई। सदारत जमात के उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां और जमात के महासचिव फरमान मियां ने की। जमात के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि सुबह में कुरान ख्वानी के बाद नातो मनकबत की महफिल सजाई गई। शाम 7:14 बजे ताजुश्शरिया हजरत अजहरी मियां का कुल हुआ। इसमें नातख्वा नईम रजा तहसीनी और सैयद कैफी ने मनकबत पेश की। उलमा ने ताजुश्शरिया की जिंदगी पर रोशनी डाली। इस दौरान हुस्साम मियां, हुम्मान मियां, मुफ्ती आशिक बुरहान मियां, मंसूब मियां, कारी काजिम, मौलाना शहामत रजा, मौलाना अजीमुद्दीन अजहरी आदि मौजूद रहे।

आला हजरत के उर्स में आज

दरगाह ताजुश्शरिया और जामियतुर रजा में सुबह छह बजे कुरान ख्वानी, नातो मनकबत की महफिल, पूर्वाह्न 11 बजे उलमा की तकरीर और दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed