फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reports of Lekhpal-Kanungo are under suspicion, complainants are getting troubled

Bareilly News: संदेह के घेरे में लेखपाल-कानूनगो की रिपोर्ट, परेशान हो रहे फरियादी

Wed, 25 Jun 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Reports of Lekhpal-Kanungo are under suspicion, complainants are getting troubled
बरेली। पहले तहसीलदार और फिर डीएम कोर्ट के चक्कर लगाकर फरियादी फुटबाॅल बन गए हैं। इसकी जड़ लेखपाल-कानूनगो की रिपोर्ट है, जिस पर डीएम कोर्ट ने भी संदेह जताया है।
विज्ञापन

19 जून को करन सिंह बनाम ग्राम सभा पीपलसाना चौधरी मामले में डीएम कोर्ट ने फैसला दिया है। करन सिंह ने तहसीलदार न्यायालय के फैसले के विरुद्ध 16 जनवरी 2025 को अपील की थी। उनका कहना था कि प्रकरण में लेखपाल की रिपोर्ट झूठी है।
विज्ञापन

लेखपाल उस जमीन को खलिहान बताकर उस पर तीन वर्ष से अवैध कब्जा दिखाया है। हकीकत में उनकी मां को वर्ष 1992 में नसबंदी कराने पर जमीन मिली थी। उसी पर पिता ने मकान बनवाया था। डीएम कोर्ट ने अवर न्यायालय के आदेश को निरस्त कर अपने आदेश में लेखपाल की जांच रिपोर्ट पर संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि जांच रिपोर्ट पर प्रधान, अपीलकर्ता या गांव के किसी अन्य व्यक्ति के हस्ताक्षर नहीं कराए गए हैं। इस रिपोर्ट पर कानूनगो के भी हस्ताक्षर नहीं हैं। अवर न्यायालय ने लेखपाल या कानूनगो के बयान भी नहीं कराए हैं। जिरह की प्रक्रिया भी अपूर्ण है।
मूल फाइल वापस करते हुए अवर न्यायालय को निर्देश दिए हैं कि दोबारा कार्रवाई पूरी कर वाद का निस्तारण किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed