फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on travel agency owner making fake visa to Switzerland

स्विटजरलैंड का फर्जी वीजा बनाने वाले ट्रैवल एजेंसी मालिक पर रिपोर्ट

Thu, 03 Feb 2022 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Report on travel agency owner making fake visa to Switzerland
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बरेली। स्विटरजरलैंड का वीजा बनाने के नाम पर एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक ने पहले 30 हजार रुपये ले लिए। वीजा बनकर आने के बाद दो लाख रुपये और मांगे। युवकों ने जब वीजा की कॉपी स्विटरजरलैंड की एंबेसी भेजी तो पता चला कि वीजा फर्जी है। इस मामले में ट्रैवल एजेंसी के मालिक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के गदरपुर स्थित गांव धीमरी खेड़ा के रहने वाले इंद्रजीत और उनके दोस्त जगजीवन ने फेसबुक पर प्रेमनगर में लल्ला मार्केट की ट्रैवल कंपनी के मालिक बलराज सिंह उर्फ राजवीर का विज्ञापन देखा था। दोनों ने उनसे संपर्क कर स्विट्जरलैंड घूमने के लिए वीजा बनवाने की बात कही। राजवीर ने दोनों से 30 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद वीजा फेसेलिटी सर्विस (वीएफएस) के दिल्ली स्थित कार्यालय पर तारीख की बुकिंग कर दी। राजवीर ने 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा आने की बात कही और दोनों से दो लाख रुपये और मांगे। उसने बीजा की कॉपी व्हाट्सएप पर इंद्रजीत को भेज दी। इंद्रजीत ने स्विट्जरलैंड एंबेसी को वीजा जांच के लिए भेज दिया। एंबेसी से उन्हें मेल कर बताया गया कि वीजा फर्जी है। जब ट्रैवल एजेंसी गए और वीजा फर्जी होने की बात कही तो बलराज मारपीट करने पर उतारू हो गया। तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने खीरी के धौरहरा कस्बा निवासी बलराज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed