फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on the District President of Rashtriya Bajrang Dal who came to raid the room of SSI

Bareilly News: एसएसआई के कमरे में छापा मारने पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट

Fri, 17 Apr 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Report on the District President of Rashtriya Bajrang Dal who came to raid the room of SSI
बरेली/सीबीगंज। आईटीआर कॉलोनी स्थित कमरे में इज्जतनगर थाने के एसएसआई जावेद अली और एक महिला की मौजूदगी को लेकर खासा हंगामा हो गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार और उनके साथियों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। यूपी 112 पुलिस भी बुला ली। उधर, महिला पिछले दरवाजे से निकलकर चली गई। दो सीओ ने मामले की प्रारंभिक जांच की तो छापा मारने वाले ही फंस गए। महिला की ओर से राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सहित दो कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसएसआई जावेद अली पहले सीबीगंज थाने में तैनात थे। तभी से वह आईटीआर कॉलोनी स्थित कमरे में रह रहे हैं। तबादले के बाद भी उन्होंने कमरा नहीं छोड़ा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार, गो रक्षक निर्दोष व श्यामपाल आदि ने बृहस्पतिवार सुबह पौने दस बजे यहां आकर गेट खुलवाने की कोशिश की। इन्होंने कॉल की तो यूपी 112 पुलिस भी आ गई। पुलिस ने भी गेट खटखटाया। करीब पांच मिनट बाद एसएसआई जावेद ने गेट खोला। कार्यकर्ता पूरे घटनाक्रम की मोबाइल रिकाॅर्डिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

पिछले गेट से निकली महिला, घर में टंगा मिला कोट
कार्यकर्ताओं की जावेद अली से तीखी बहस हुई। कहा कि घर में कौन महिला है, उसे बाहर निकालो। एसएसआई ने बताया कि महिला काम करने वाली है। इस दौरान इंस्पेक्टर सीबीगंज प्रदीप चतुर्वेदी भी आ गए। पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने कमरे में अंदर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं मिला। पिछला दरवाजा खुला था। तब इन लोगों ने एसएसआई पर युवती को भगाने का आरोप लगाया। घर में एक निजी नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ का लोगो लगा सफेद कोट टंगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को थाने बुलाया, बयान के आधार पर हुई रिपोर्ट
कार्यकर्ताओं ने एसएसआई के कमरे में महिला के होने का शोर मचाकर वीडियो वायरल किया तो मामला एसएसपी अनुराग आर्य की जानकारी में आया। उन्होंने सीओ टू अंजनी कुमार तिवारी व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को मामले की जांच का आदेश दिया। दोनों सीओ सीबीगंज थाने पहुंचे। वहां एसएसआई जावेद अली को बुलाया गया। उनसे नंबर लेकर संबंधित महिला को बुलाया गया। फिर महिला से अधिकारियों ने पूछताछ की। 32 वर्षीय महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह मूल रूप से रामपुर की निवासी है। यहां वह डेलापीर के पास रह रही है। पेट पालने के लिए अस्पताल व घरों में काम करती है। जावेद अली के घर भी वह काफी समय से काम कर रही है। आज भी तय समय पर काम करने आई थी। अचानक कुछ लोग घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर सीबीगंज पुलिस भी आ गई। इन लोगों के नाम रोहित, निर्दोष व श्यामपाल आदि हैं। इसी बयान व तहरीर के आधार पर सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। शाम को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
संगठन ने कार्रवाई को बताया एकतरफा
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार व कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज होने पर आक्रोश जताया। कहा कि जावेद अली के कमरे पर अक्सर कई लड़कियां और महिलाएं आ रही थीं। इससे कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा था। कॉलोनी वालों की शिकायत पर ही वे लोग वहां गए थे। यूपी 112 पुलिस को भी बुला लिया था। पुलिस की मौजूदगी में हम किसी से अभद्रता क्यों करेंगे? महिला का कोट घर में टंगा मिला। उसके बारे में सवाल करने पर जावेद अली जवाब नहीं दे सके। अगर महिला कामवाली थी तो देर से गेट खोलने और महिला को पीछे के गेट से निकालने की क्या जरूरत थी? कार्रवाई एकतरफा की गई है।

किसी के घर में कौन है, ये जांच का विषय नहीं है। न तो महिला और न ही एसएसआई के परिवार से किसी ने कोई शिकायत की थी। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि महिला काफी समय से एक ही समय पर एसएसआई के घर काम करने आ रही थी। महिला की ओर से ही रिपोर्ट लिखाई गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed