फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on the death of a teenager due to wrong treatment

Bareilly News: गलत इलाज से किशोरी की मौत के मामले में रिपोर्ट

Sat, 06 Sep 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Report on the death of a teenager due to wrong treatment
फतेहगंज पश्चिमी। गलत इलाज से 17 वर्षीय विनीता की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिनेश राठौर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कक्षा 11 में पढ़ रही उनकी 17 वर्षीय बेटी विनीता को सोमवार को बुखार आ गया था। मोहल्ले में मौजूद आरोपी झोलाछाप तसरीम को दिखाया, जिससे वह ठीक हो गई। मंगलवार शाम उसके पेट में दर्द हुआ तो वह विनीता को लेकर उसी झोलाछाप के यहां पहुंचे। यहां उसने पेट दर्द को रोकने के लिए तीन इंजेक्शन लगा दिए। साथ ही एक कैप्सूल खाने को दिया। दवा लेकर घर आने के कुछ देर बाद विनीता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाके के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। उसके बाद से आरोपी कहीं चला गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। आरोपी तसरीम के खिलाफ बृहस्पतिवार रात रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। इधर, सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक संचित शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर क्लीनिक पर जांच की गई, लेकिन वहां कोई दस्तावेज नहीं मिला है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed