{"_id":"68f163a7f09a79fbba0f75fd","slug":"report-on-sardar-traders-for-stockpiling-firecrackers-in-populated-areas-bareilly-news-c-4-vns1074-748237-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आबादी के बीच पटाखों का ढेर लगाने में सरदार ट्रेडर्स पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आबादी के बीच पटाखों का ढेर लगाने में सरदार ट्रेडर्स पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। बुधवार को सौफुटा रोड पर प्रशासन और पुलिस की टीम के संयुक्त छापे के बाद पटाखा व्यापारी सरदार ट्रेडर्स के मालिक व अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी का चालान कर दिया। दुकान मालिक व उसकी पत्नी की तलाश जारी है।
दीपावली से पहले सौ फुटा रोड पर स्थित सरदार ट्रेडर्स के यहां दुकान पर अवैध रूप से पटाखों का भारी मात्रा में भंडारण किया गया था। संयुक्त टीम ने छापा मारकर व्यापारी की दुकान से आतिशबाजी बरामद की है। कर्मचारी बंटी उर्फ एलिन देविया को भी गिरफ्तार कर लिया।
बंटी ने बताया कि उसके मालिक मॉडल टाउन निवासी हरमीत आहूजा और हरमीत की पत्नी मनप्रीत आहूजा मिलकर दुकान चलाते हैं। पुलिस को देखकर हरमीत और मनप्रीत फरार हो गए। तलाशी के दौरान आबादी के बीच 243 किलोग्राम पटाखों का भंडारण मिला। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था, इसकी चपेट में बड़ी आबादी आ सकती थी।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रशासन की टीम ने पटाखों को सील कर दिया। टीम में नायब तहसीलदार विदित कुमार, सीएफओ मनु शर्मा व अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार भी शामिल रहे। ब्यूरो