फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on nine people in incidents of assault

Bareilly News: मारपीट की घटनाओं में नौ लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 01 Sep 2024 05:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Report on nine people in incidents of assault
मीरगंज। अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कस्बे के मोहल्ला सूफी टोला निवासी रिजवान ने बताया कि उसका पड़ोसी अफजाल मां को पीट रहा था। उसके चीखने पर वह बचाने गया तो अफजाल और राजू ने उसे लोहे की राॅड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं, दूसरी घटना थाना मीरगंज के गांव पहुंचा खुर्द की है। निवासी सरोज देवी ने बताया कि उसके बराबर में जगबीर निवासी करनपुर की जमीन है। दो दिन पहले सीमांकन को लेकर समझौता हो गया। वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थी। तभी जगबीर, साधूराम निवासी करनपुर और हरपाल निवासी गहवरा डंडे लेकर आ गए। पूरी दीवार गिरा दी। मना करने पर उसे पीटा गया। इस तरह तीसरी घटना गांव धंतिया की है। वहां की प्रतिमा देवी ने बताया कि वह और उसके पति घर में बैठें थे। तभी रंजिश को लेकर गांव के भूपेंद्र, धर्मपाल, नरायन, मिट्टन धारदार हथियार लेकर घर में आकर दोनों को घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed