फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on AIMIM District President for posting inflammatory post

Bareilly News: भड़काऊ पोस्ट डालने पर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट

Mon, 19 Aug 2024 05:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Report on AIMIM District President for posting inflammatory post
सीबीगंज (बरेली)। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष अन्ने सकलैनी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली है। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शिकायत के बाद पुलिस ने अन्ने सकलैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव महेशपुरा निवासी अन्ने सकलैनी अंसारी फिलहाल ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष है। उन्होंने एक समुदाय को सबसे गंदा धर्म बताकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तमाम कमेंट आने लगे। गुस्साए लोगों ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर डीजीपी, एडीजी जोन बरेली, आईजी रेंज बरेली व बरेली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। हल्का दरोगा अतरपाल सिंह ने अन्ने सकलैनी पर रिपोर्ट कराई है। अन्ने की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई पर वह घर से फरार हो गया और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। इसी तरह एक मुकदमा वर्ष 2023 में भी अन्ने पर सीबीगंज थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस अभी तक उस मामले में भी अन्ने की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed