{"_id":"67500b3e1100105a1f08903b","slug":"report-on-100-protesters-including-five-named-ones-aonla-news-c-183-1-sbly1007-103907-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रदर्शन करने वाले पांच नामजद सहित 100 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रदर्शन करने वाले पांच नामजद सहित 100 पर रिपोर्ट
Wed, 04 Dec 2024 01:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। अलीगंज-आंवला मार्ग पर इस्माइलपुर गांव के समीप बन रहीं फैक्ट्रियों में क्षेत्रीय लोगों को रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिशारतगंज थाने के दरोगा की ओर से मुदित प्रताप सिंह सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए सौ अज्ञात के खिलाफ धारा 163 के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है।
19 नवंबर को जिला पंचायत सदस्य प्राची सिंह के पति गांव अतरछेड़ी निवासी मुदित प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला को देकर इस्माइलपुर गांव के समीप बन रहीं फैक्ट्रियों में 50 प्रतिशत नौकरियां क्षेत्र के लोगों को देने की मांग की थी। सोमवार को 11 बजे के करीब मुदित प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ निसोई रोड से फैक्ट्री गेट की ओर जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रास्ते में रोक लिया था।
एसडीएम आंवला नहने राम, सीओ निलेश मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की थी। इसमें तय हुआ था कि 11 दिसंबर को 11 गांव के एक-एक व्यक्ति के शिष्टमंडल के साथ फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता करा दी जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए थे।
विज्ञापन
अब बिशारतगंज थाने के उपनिरीक्षक अनीस अहमद की ओर से इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में गांव अतरछेड़ी निवासी मुदित प्रताप सिंह, कामेश, हिमांशु, राहुल, शोभित को नामजद करते हुए जनपद में निषेधाज्ञा लागू होने का उल्लेख करते हुए धारा 163 के उल्लंघन की बात कही गई है।