{"_id":"64c421b3e6a370ac35065768","slug":"report-filed-against-the-driver-operator-who-injured-the-traffic-inspector-bareilly-news-c-4-noi1138-215968-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यातायात निरीक्षक को घायल करने वाले चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यातायात निरीक्षक को घायल करने वाले चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 29 Jul 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज प्रवर्तन दल मुख्यालय टीम के प्रभारी यातायात निरीक्षक को चेकिंग के दौरान बस से धक्का देकर घायल करने के मामले में नौ दिन बाद पुलिस ने चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रवर्तन दल मुख्यालय बरेली रीजन की टीम प्रभारी यातायात निरीक्षक कपिल वार्ष्णेय 18 जुलाई को सहायक यातायात निरीक्षक रविंद्र पांडेय, कमलेश और कार चालक परमजीत सिंह के साथ चेकिंग पर थे। देर शाम करीब 7:30 बजे टीम ने शाहजहांपुर के मिर्जापुर के पास एक अनाधिकृत ढाबा पर शाहजहांपुर डिपो की बस खड़ी देखी। बस पर चालक गौरव कुमार और परिचालक उपेंद्र मिश्रा थे। हरदोई डिपो का संविदा परिचालक श्याम पांडेय दो अन्य लोगों के साथ बेटिकट यात्रा कर रहा था। बस में सवारियों की गिनती करने पर तीन सवारियां बेटिकट मिलीं। यातायात निरीक्षक कार्रवाई की वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान गौरव और श्याम पांडेय ने उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश की और धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर घायल हो गए। उनका कूल्हा भी दो जगह से टूट गया।
सहायक यातायात निरीक्षक रविंद्र पांडेय की ओर से मिर्जापुर थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को वह एसएसपी शाहजहांपुर से मिले। इसके बाद पुलिस ने गौरव और श्याम पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि हरदोई आरएम को दोनों की संविदा समाप्त करने के लिए लिखा गया है।