{"_id":"6433e390f289305e570a1894","slug":"report-filed-against-68-people-who-protested-against-the-problem-of-water-logging-in-bareilly-2023-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनोखा विरोध पड़ा महंगा: सड़क पर ढोलक बजाकर किया प्रदर्शन, पांच घंटे रहा जाम; अब पुलिस ने की यह कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा विरोध पड़ा महंगा: सड़क पर ढोलक बजाकर किया प्रदर्शन, पांच घंटे रहा जाम; अब पुलिस ने की यह कार्रवाई
Mon, 10 Apr 2023 03:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Apr 2023 03:53 PM IST
सार
बरेली के कुर्मांचल नगर व मुंशीनगर में जलभराव की समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने 68 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सड़क पर ढोलक बजाकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में डेलापीर से पीलीभीत बाईपास रोड स्थित कूर्मांचल नगर में जलभराव की समस्या से छुटकारा न मिलने पर स्थानीय लोगों ने रविवार को जाम लगाया था। महिलाएं कुर्सियां डालकर सड़क पर बैठ गई थीं। ढोलक बजाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया था। नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।
विज्ञापन
इस मामले में इज्जत नगर थाने के दरोगा ने आठ लोगों को नामजद करते हुए 68 लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि रोड पर जाम लगने की वजह से दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
कुर्मांचल नगर व मुंशीनगर के लोगों ने किया था प्रदर्शन
कुर्मांचल नगर व मुंशीनगर के लोग रविवार को सुबह आठ बजे परिवार की महिलाओं के साथ डेलापीर से एअरफोर्स की ओर जाने वाले मार्ग पर एकत्र हुए थे। इसके बाद नौ बजे रोड पर खंभा डालकर जाम लगा दिया। महिलाएं ढोलक बजाकर नारेबाजी करने लगीं। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए थे। इससे वाहन वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए।
विज्ञापन
Trending Videos
कुर्मांचल नगर में सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
जाम लगाने वाले क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि निकासी के इंतजाम न होने से जलभराव हो जाता है। घर से बाहर गंदा पानी भरा होने से आना जाना मुश्किल हो गया है। कई बार छोटे बच्चे समय गिरकर घायल भी हो चुके हैं। मुंशीनगर के लोगों ने कहा कि पानी के निकासी के लिए गली के बाहर नाला बनाया जाए।