फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report against Daroga and Diwan in taking bribe, both suspended

रिश्वत लेने में दरोगा और दीवान के खिलाफ रिपोर्ट, दोनों निलंबित

Wed, 06 Jan 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Report against Daroga and Diwan in taking bribe, both suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वीडियो सामने आने पर एसएसपी हुए सख्त, रिश्वत देने वालों को भी एफआईआर में आरोपी बनाया

विज्ञापन
बरेली। शाही थाने में दर्ज एक मुकदमे में चार्जशीट लगाने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने दरोगा व दीवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। साथ ही दोनों को निलंबित भी कर दिया। इतना ही नहीं रिश्वत देने वालों को भी आरोपी बनाया गया है।
शाही थाना क्षेत्र की एक लड़की कुछ समय पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। अदालत में लड़की ने प्रेमी के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मुकदमा खत्म कर दिया। वहीं कुछ दिन लड़की की छोटी बहन की तरफ से युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पता चलते ही लड़के के पक्ष में कुछ संगठन सामने आए और विरोध जताया। पुलिस ने भी अपनी जांच में मामला झूठा पाया और छेड़छाड़ के इस मुकदमे में भी फाइनल रिपोर्ट लगा दी। लड़की का पिता किसी भी तरह से लड़के को फंसाना चाहता था। वीडियो में वह थाने में दरोगा और दीवान से चार्जशीट लगाने की बात कह रहा है। इसमें पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को रिश्वतकांड का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में खलबली मच गई। मंगलवार को एसएसपी ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा और दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद शाही थाने के एसओ वीरेन्द्र सिंह राणा की तरफ से दरोगा हरीदास वर्मा और दीवान मोहम्मद नाजिम के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें रिश्वत देने वाले लड़की के पिता, उसके साथ खड़े युवक और वीडियो बनाने वाले युवक को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध है। लिहाजा दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरोगा व दीवान को निलंबित कर दिया गया है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed