{"_id":"61fadbd56506bd5ca22721a4","slug":"report-62-percent-of-the-corona-infected-are-men-bareilly-news-bly4743237138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट : कोरोना संक्रमितों में 62 फीसदी पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट : कोरोना संक्रमितों में 62 फीसदी पुरुष
विज्ञापन
Report: 62 percent of the corona infected are men
बरेली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से थम रही है। इसके साथ हर दिन सौ से ज्यादा लोग स्वस्थ होने से सक्रिय संक्रमितों की तादाद कम होकर 785 पर आ गई है। अब स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने पिछले महीने कोरोना संक्रमण पर रिपोर्ट तैयार की है जिसके मुताबिक इस बार संक्रमित होने वाले 67 फीसदी लोग शहर के हैं। इनमें पुरुषों और युवाओं की तादाद ज्यादा है।
आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक जनवरी से अब तक करीब छह हजार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। दस से 27 जनवरी तक प्रतिदिन सौ से अधिक केस मिले, इसमें 18 से 22 जनवरी तक संक्रमितों की संख्या हर दिन चार सौ से ज्यादा रही।
रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों में पांच साल तक के 0.97 फीसदी, छह से दस साल के 1.62 फीसदी, 11 से 15 साल के 3.6 फीसदी, 16 से 20 साल के 6.31 फीसदी, 21 से 30 साल के 34.1 फीसदी, 31 से 40 साल के 24.77 फीसदी, 41 से 50 साल के 13.03 फीसदी, 51 से 60 साल के 8.47 फीसदी, 60 पार के लोगों की संख्या 7.13 फीसदी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि एंटीजन जांच में 25.3 फीसदी, आरटीपीसीआर में 68.5 फीसदी, ट्रूनाट से 6.2 फीसदी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सरकारी लैब से 63.4 फीसदी, निजी लैब से 36.6 फीसदी लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। कहा है कि लैब में प्राप्त होने वाले सैंपल की जांच के सापेक्ष जांच रिपोर्ट और परिणाम की गणना की गई है। जो सरकारी और निजी लैब में अलग-अलग दर्ज की गई है।
बरेली शहर के 67 फीसदी से ज्याद संक्रमित : सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक इलाके वार सर्वाधिक संक्रमित बरेली शहर के रहे। जो कुल संक्रमित का 67.74 फीसदी रहा। इसके बाद मीरगंज में 5.34 फीसदी, बिथरी में 4.92 फीसदी, बहेड़ी में 3.12 फीसदी, आलमपुर जाफराबाद में 2.89 फीसदी, नवाबगंज में 2.42 फीसदी, फतेहगंज पश्चिमी में 2.39 फीसदी, क्यारा में 2.32 फीसदी, फरीदपुर में 2.24 फीसदी, भोजीपुरा में 2.21 फीसदी, मझगवां में 1.13 फीसदी, रिछा में 0.92 फीसदी, रामनगर में 0.89 फीसदी, भदपुरा में 0.61 फीसदी, भुता में 0.60 फीसदी, शेरगढ़ में 0.31 फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं।
2757 जांच रिपोर्ट में 60 लोग पॉजिटिव : डॉ. गौतम ने बताया कि बुधवार को 2757 सैंपल की प्राप्त जांच रिपोर्ट में 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 214 लोगों का होम आइसोलेशन समाप्त होने के बाद अब जिले में 784 सक्रिय केस हैं। संक्रमितों में पीएचसी क्यारा का स्वास्थ्यकर्मी, आरईडी का कर्मचारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी, माधव राव सिंधिया स्कूल की उप प्रधानाचार्य, जोमेटो का डिलीवरी ब्वॉय, बेसिक स्कूल का शिक्षक, एक दवा विक्रेता, निजी अस्पताल की चिकित्सक समेत अन्य इलाकों के लोग संक्रमित हैं। वहीं, टीकाकरण केंद्रों पर 4505 किशोर, 18 पार के 9286 को पहली, 14828 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।