फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Remove encroachment campaign in Cantt, 12 illegal constructions demolished

कैंट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 12 अवैध निर्माण ध्वस्त

Wed, 08 Dec 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment campaign in Cantt, 12 illegal constructions demolished
कैंट में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कार्रवाई का अवैध कब्जेदारों ने किया विरोध, पुलिस ने कराया शांत
विज्ञापन

बरेली। अक्तूबर में त्योहारों के चलते कैंट में स्थगित अतिक्रमण अभियान मंगलवार को चलाया गया। पुलिस फोर्स के साथ कैंट बोर्ड की टीम ने सदर बाजार, कुम्हार मोहल्ला, गोल बाजार, धोपेश्वरनाथ मंदिर के पास, रामलीला मैदान के पास 12 अवैध कब्जा ध्वस्त किया। कार्रवाई को लेकर कुछ कब्जेदारों ने विरोध जताया मगर पुलिस की मौजूदगी के चलते लोगों के हौसले पस्त रहे।
कैंट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी ने बताया कि अक्तूबर में अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई थी। उस दौरान लोगों ने नवरात्र, दिवाली, दहशरा आदि पवित्र आयोजन के चलते अभियान स्थगित करने की मांग की थी। सामाजिक पक्ष के चलते अभियान स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही, अतिक्रमणकारियों को खुद ही अपने कब्जे हटाने का सुझाव दिया गया था। करीब डेढ़ माह बाद पिछले करीब सप्ताह भर से लगातार कैंट बोर्ड में अतिक्रमण अभियान को लेकर मुनादी कराई जा रही थी पर लोग बेपरवाह रहे। मंगलवार को जब टीम पहुंची तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से अवरोध पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई तो लोग शांत हुए। जो अड़े रहे उन्हें खदेड़ दिया गया। कार्रवाई के बाद टीम वापस लौट आई। साथ ही, जिन लोगों ने भी अभी कब्जे नहीं हटाए हैं, उन्हें तत्काल खुद ही कब्जे हटाने को कहा गया है। कैंट बोर्ड के सीईओ विवेक सिंह ने बताया कि आगे भी अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्रवाई की जाएगी। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed