{"_id":"673d13785f6177cffa09a064","slug":"reminders-being-sent-for-fire-safety-no-response-received-from-government-bareilly-news-c-4-bly1015-524768-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अग्निसुरक्षा के लिए भेजे जा रहे रिमाइंडर, शासन से नहीं मिला जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अग्निसुरक्षा के लिए भेजे जा रहे रिमाइंडर, शासन से नहीं मिला जवाब
विज्ञापन
बरेली। महिला चिकित्सालय में बीते वर्ष शॉर्ट सर्किट से स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में आग लगी थी। जांच समिति ने भविष्य में यह घटना दोबारा न हो, इसके जरूरी सुझाव दिए थे। शासन को सात पत्र भेजे गए जा चुके हैं कोई सकारात्मक जवाब अभी नहीं मिला है।
सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक तत्कालीन गठित विद्युत सुरक्षा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की जांच टीम एमसीएच विंग में बने विद्युत कक्ष, विद्युत कंट्रोल पैनल को शौचालय से दूर करने के लिए कहा था। इसके अलावा अन्य कई उपकरणों में बदलाव का सुझाव दिया था। वहीं, विद्युत सुरक्षा के लिए अलग से एक नक्शा बनवाकर उसके अनुसार निर्माण कार्य में संशोधन का भी सुझाव था। संबंधित जांच रिपोर्ट शासन को भेजकर जरूरी सुविधा मुहैया कराने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई जवाब या पत्र नहीं प्राप्त हुआ।
डॉ. प्रसाद के मुताबिक अब तक सात रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं। अब झांसी में हुई घटना के बाद फिर टीम ने निरीक्षण कर संबंधित रिपोर्ट दी है। जिसे भी शासन को भेजा जाएगा, क्योंकि निर्माण कार्य और नक्शा बनाने, जरूरी उपकरण की खरीदारी के लिए अलग से कोई बजट नहीं है।
विज्ञापन
ड्राइंग के अनुसार भवन में बदलाव के थे निर्देश
जांच टीम ने लखनऊ स्थित पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता वास्तुविद वर्ग कार्यालय से सिविल ड्राइंग और विद्युत ड्राइंग बनवाने का सुझाव दिया था। विशेषज्ञ से अनुमोदन के बाद ही सिविल और इलेक्टि्रकल कराने के लिए कहा था। भूतल से दूसरी मंजिल तक शौचालय और विद्युत नियंत्रण केंद्र आसपास बने हैं, जिन्हें हर हाल में अलग करने के लिए कहा था।
--
जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने निजी अस्पतालों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें निजी अस्पताल के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी, अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग के एक-एक अधिकारी शामिल रहेंगे। डॉ. लईक के मुताबिक बुधवार से अस्पताल, क्लीनिक आदि की जांच होगी। विद्युत सुरक्षा के मानक न मिले तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अस्पतालों को विद्युत सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे करने के लिए कहा है। अमर उजाला ब्यूरो