{"_id":"66987511eefb83001f09a1c6","slug":"remains-of-protected-animals-found-in-devraniya-commotion-bareilly-news-c-4-bly1001-441297-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देवरनियां में मिले संरक्षित पशुओं के अवशेष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देवरनियां में मिले संरक्षित पशुओं के अवशेष, हंगामा
विज्ञापन
देवरनियां। सावन से ठीक पहले संरक्षित पशु के अवशेष फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। अब बुधवार को देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव शरीफनगर में संरक्षित पशु के अवशेष मिले। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बुधवार दोपहर शरीफनगर गांव निवासी विशंभर दयाल के गन्ने के खेत में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े थे। गोकशी की सूचना पर गोरक्षा हिंदू दल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, तहसील अध्यक्ष रजत पंडित, तहसील प्रभारी विष्णु मोरिया, तहसील मंत्री सौरभ गंगवार आदि मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस अवशेषों को दबा रही थी। कुछ अवशेषों को पुलिस दबा चुकी थी, मगर कुछ बाकी थे। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इन अवशेषों को संरक्षित पशु के अवशेष बताकर हंगामा शुरू कर दिया। उनके हंगामे के बाद शेष बचे अवशेषों को पुलिस ने जांच के लिए भेजने और रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।
मौके पर इंस्पेक्टर देवरनियां देवेंद्र सिंह धामा और नायब तहसीलदार पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की तरफ से अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद