फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religious

बम बम भोले के जयघोष से शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 16 Jul 2019 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
religious
बरेली। बुधवार से शुरू होने वाले सावन के लिए परंपरानुसार नाथ नगरी में जलाभिषेक का सोमवार को तीसरा दिन रहा। नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति ने शोभायात्रा निकालकर कैंट के धोपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। भगवान शिव के जयघोष से गूंजती शोभायात्रा में कांवड़िए गंगाजली लेकर झूमते हुए शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर पर सभी कांवड़िए एकजुट हुए। मनोज देवल के नेतृत्व में मंदिर पर गणेश पूजन, शिव स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके बाद नंदी ध्वज लेकर शंखनाद से यात्रा की रवानगी हुई, जो मंदिर से कालीबाड़ी, संजय कम्युनिटी हॉल, प्रभा टाकीज, बीआई बाजार से होते हुए धोपेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। पं. मुकेश पांडेय और साधु संतों ने सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न कराया। महाआरती और प्रसाद वितरण से यात्रा का विश्राम हुआ। यात्रा में ब्रजवासी लाल अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज, राधिका शर्मा, धर्मेश अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed