{"_id":"5d1e57418ebc3e3ced1074ac","slug":"religious-bareilly-news-bly3673572108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियों पर बाइक फंसी तो रुकी पंजाब मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरियों पर बाइक फंसी तो रुकी पंजाब मेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर पुलिया बंद होने से बाइक सवारों ने पटरियों से गुजरने लगे। एक बाइक पटरियों में फंस गई। मुरादाबाद की ओर से आती पंजाब मेल के ड्राइवर ने यह देखकर ट्रेन रोक ली। ट्रेन के रुकते ही जंक्शन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ/जीआरपी मौके पर पहुंच गई। फोर्स ने पटरियों से गुजरते बाइक सवार को वापस कर दिया।
सुभाषनगर पुलिया के नीचे दूसरे दिन भी काम होता रहा। पुलिया बंद होने से सुबह शहर आने वाले बाइक सवार पटरियों के ऊपर से गुजरने लगे। इस बीच एक बाइक पटरियों में फंसने से रुक गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल मुरादाबाद की ओर से आई। ड्राइवर ने बाइक फंसी होते देख ट्रेन को कुछ दूर पहले रोक लिया। उसने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना भेज दी। रेलवे कंट्रोल का मेसेज स्टेशन आफिस पहुंचते ही जंक्शन में हड़कंप मच गया। हालांकि स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह के पास पुलिया सफाई के लिए मेसेज दो दिन पहले पहुंच गया था लेकिन उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी को तैनात नहीं किया। ट्रेन रुकने की सूचना पर आनन-फानन में फोर्स को रवाना किया गया। तब तक बाइक सवार किसी तरह से बाइक निकालकर जा चुका था। पुलिस ने सुभाषनगर की ओर से आते बाइक सवार को वापस कर दिया। दोपहर साढ़े 11 बजे तक काम होने तक पुलिया के ऊपर फोर्स तैनात रहा।