फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Religion is not in danger in the state; the people are: Chandrashekhar.

प्रदेश में धर्म खतरे में नहीं, जनता खतरे में : चंद्रशेखर

Thu, 01 Oct 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Religion is not in danger in the state; the people are: Chandrashekhar.
बरेली। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। आजाद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कर्मियों के मानदेय, कानून व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों जैसे मुद्दों पर सरकार पर तीखा हमला बोला। आजाद ने आरोप लगाया कि यदि वंचित वर्ग से या मुस्लिम होता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलाने जैसी कार्रवाई देखने को मिलती है। उन्होंने कहा प्रदेश में धर्म खतरे में नहीं है, जनता खतरे में है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति तभी बदलेगी, जब सत्ता और प्रशासन में बैठे लोगों के बच्चों का भविष्य भी इन्हीं स्कूलों से जुड़ेगा। आजाद ने सवाल उठाया कि जब नीति बनाने वालों के बच्चे सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे, तो इन संस्थानों को बेहतर बनाने की जवाबदेही कैसे बनेगी। आजाद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा जनता का अधिकार है, कोई एहसान नहीं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जब नोएडा, गुरुग्राम और मुंबई में रोजगार हो सकता है तो बरेली में क्यों नहीं। उन्होंने राम नवल मौर्य, विनोद साहनी और रमेश कोरी की हत्याओं का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed