फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

गेट टु गेदर और तोहफे देकर हमसफर से करेंगे प्यार का इजहार

Mon, 13 Jan 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
religion
नवदंपतियों ने की है खास तैयारी, किसी ने खरीदा है हार तो कोई कराएगा स्कू टी की सवारी
विज्ञापन

बरेली। 13 जनवरी यानी आज मनाए जाने वाले लोहड़ी के पर्व की खुशी यूं तो हर कहीं दिखाई दे रही है, लेकिन नवयुगलों ने इस दिन के लिए खासी तैयारियां कर रखी हैं। इस दिन बहू के मायके से शगुन आएगा और ससुराल में रेवड़ी, मूंगफली का प्रसाद बांटा जाएगा तो रात में रौनक कुछ अलग ही रहेगी। घरों पर पार्टी होगी और लोग पंजाबी पकवानों का स्वाद चखेंगे। इसके बाद नवयुगल अपने प्यार का इजहार तोहफों से करेंगे।
तोहफे में देंगे डायमंड का हार
मेगा ड्रीम होम कर्मचारी नगर के रहने वाले रोहित अरोरा और बीना ने लोहड़ी के लिए खास तैयारियां कर रखी हैं। उन्होंने बताया कि सकट का त्यौहार पड़ने से घर में पकवान आदि तो ज्यादा नहीं बन सकेंगे। फिर भी लोहड़ी का जश्न मनाने के लिए उन्होंने पूरे परिवार को आमंत्रित किया है। शाम को ढोल की थाप पर भंगडा होगा। इसके अलावा परंपरानुसार प्रसाद बांटा जाएगा। रोहित ने बताया कि पहली लोहड़ी को यादगार बनाने के लिए वह बीना को हार तोहफे में देंगे।
विज्ञापन

एक्टिवा बनाएगी लोहड़ी को यादगार
राजेंद्र नगर के रहने वाले रेलवे में जीडीएमओ डॉ. रिशब और डॉ. गायत्री की यह पहली लोहड़ी है। रिशब ने बताया कि इस दिन के लिए उन्होंने काफी पहले ही प्लान बना रखा था। बताया कि घर पर परिवार के सभी सदस्यों और रिश्तेदारों समेत दोस्तों की पार्टी होगी। भंगड़ा पर लोग थिरकेंगे और घर घर प्रसाद बांटा जाएगा। सुबह सुखमनी साहिब का पाठ भी होगा। इस दौरान वह पत्नी गायत्री को एक्टिवा तोहफे में देंगे। बताया कि यह लोहड़ी का सरप्राइज गिफ्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी थीम पर मनाया जाएगा जश्न
राजेंद्र नगर के ही रहने वाले अक्षित बग्गा और निशा ने भी इस दिन को खास बनाने के लिए खास तैयारियां कर रखी हैं। अक्षित के मुताबिक उन्होंने इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए पंजाबी थीम पर पार्टी ऑर्गनाइज कर रखी है। घर पर पंजाबी रसोई में पंजाब के मूल पकवान बनेंगे। घर के सभी सदस्य पंजाबी परिधान में सजेंगे। पंजाबी लोक गीतों पर सब झूमेंगे और शाम से शुरू होकर पार्टी आल नाइट जारी रहेगी। तोहफा भी देंगे लेकिन वह सरप्राइज है।

बड़ों के आर्शीवाद से बढ़कर कुछ नहीं
नैनीताल रोड डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले हरमीत सिंह और रजवन्त कौर का कहना है कि परंपरागत तौर पर होने वाली सभी रस्में वह जरूर निभाएंगे। क्योंकि बड़ों के आशीर्वाद से बढ़कर और कुछ भी नहीं हो सकता है। कहा कि नवदंपतियों को इस दौरान तोहफे से ज्यादा बड़ों का प्यार मिलना जरूरी है। इसलिए ससुराल में मायका पक्ष के लोगों को बुलाकर लोहड़ी जलाएंगे और रात में एक साथ खानपान होगा। शगुन के सभी नियम वह जरूर निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed