फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

प्रकाश पर्व पर बिशप मंडल इंटर कॉलेज में सजा मुख्य दीवान

Fri, 03 Jan 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
religion
बिशप मंडल में सजा दीवान। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
रागी जत्थों ने सबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल
विज्ञापन

बरेली। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजे मुख्य दीवान में संगतों ने सबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के जीवन के बारे में भी बताया गया।
सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के तत्वावधान में बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मुख्य दीवान सजाया गया। गुरवाणी सेवा सोसायटी के सहयोग से साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गुरवाणी कीर्तन करते हुए विराजमान किया गया। इसके बाद करनाल के जसविंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद दिल्ली बंगला साहिब गुरुद्वारा से आए अमन दीप, पटियाला के जसकरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, मंजीत सिंह, बलवंत सिंह, गुरमीत सिंह आदि ने सबद कीर्तन किया। पंडाल में धार्मिक पुस्तकों के स्टॉल भी लगाए गए। बच्चों को भी सवाल-जवाब कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अस्पताल ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी, ज्ञानी काले सिंह, शिरोज सैफ, वसी अहमद वारसी ने पंडाल में पहुंचकर संगत को गुरु गोविंद सिंह जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पंजाब एंड सिंध बैंक के अंचल प्रमुख विजय कुमार निरंजन, मालिक सिंह कालरा, मनु बक्शी, राजेंद्र सिंह, गुरुदर्शन सिंह आदि उपस्थित रहे। अंत में सेंट्रल गुरपर्व कमेटी के महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा ने संगत का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed