{"_id":"5e09019e8ebc3e696a2e9ce8","slug":"religion-bareilly-news-bly3899057197","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकला नगर कीर्तन, जगह-जगह बरसाए गए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकला नगर कीर्तन, जगह-जगह बरसाए गए फूल
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बरेली। गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन खालसा पंथ सुखमनी सेवा सोसायटी के तत्वावधान में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। एक जनवरी को कोहाड़ापीर गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार और दो जनवरी को बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मुख्य दीवान सजेगा।
विज्ञापन
नगर कीर्तन कोहाड़ापीर गुरुद्वारे से शुरू हुआ, जिसके आगे रंजीत नगाड़ा चल रहा था। पंजाब के कपूरथला से आए सुखजीत सिंह, ज्ञानी मेजर सिंह, ज्ञानी रवींद्र सिंह लोगों को गुरु गोविंद सिंह के बारे में बताते हुए चल रहे थे। निशान-ए-गतका के वीर युद्ध कौशल और हैरत अंगेज करतब करते हुए चल रहे थे। अखंड जत्था सिक्ख मिशनरी, स्त्री सत्संग सभाएं, कविशरी जत्थे आदि गुरुवाणी करते चल रहे थे। नगर कीर्तन कुतुबखाना, पंजाबी मार्केट, कोतवाली, पटेल चौक होते हुए गुरुद्वारा पंजाबी सत्संग सभा पर शाम चार बजे समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह इसका स्वागत किया गया। इस मौके पर कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा पंजाबी सत्संग सभा सिविल लाइंस पर समाप्त हुआ। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। नगर कीर्तन में मालिक सिंह कालरा, मनु बक्शी, अमरजीत सिंह, राजेश साहनी, राजा चावला, त्रिलोचन सिंह, राजेेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।