{"_id":"5e026a368ebc3e87c67ec659","slug":"religion-bareilly-news-bly3893054160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह के संगठन ने हिंसा में उत्तर प्रदेश की 17 मौतों पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह के संगठन ने हिंसा में उत्तर प्रदेश की 17 मौतों पर जताई चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोषियों पर कार्रवाई और मृतक परिजनों के लिए मुआवजा मांगा
बरेली। सीएए को लेकर उत्तर प्रदेश की हिंसा में 17 मौतों पर दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा मुस्तफा ने चिंता जताई है। इस मामले में जांच कराकर मौत के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की भी मांग की गई है।
दरगाह आला हजरत स्थित जमात के कार्यालय पर इस संबंध में बैठक हुई, जिसकी सरपरस्ती करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान ने कहा कि देश में हिंसा चिंता का विषय है। उन्होंने उक्त बात को दोहराते हुए कहा कि कई राज्यों में पुलिस प्रदर्शनकारियों पर बेवजह जुल्म कर रही है। कहा कि हर प्रदेश के शासक को चाहिए कि सभी जगहों पर मैदान के रूप में एक जगह मुकर्रर की जाए जहां लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर सकें, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक का संचालन शमीम खां सुल्तानी ने किया। इस दौरान समरान खान, डा. मेंहदी हसन, शमीम अहमद, मोइन खां, बख्तियार खां, अब्दुल्ला रजा खां, रेहान रजा, दानिश रजा आदि मौजूद रहे।