{"_id":"5dd2eff18ebc3e54c14c455c","slug":"religion-bareilly-news-bly384516536","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबिर पाक की यौमे विलादत पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबिर पाक की यौमे विलादत पर जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परसौना स्थित हजरत सैय्यद गौहर अली अलमारूफ भीटा शाह बाबा की दरगाह पर साबिर पाक की यौमे विलादत का जश्न मनाया गया। इसमें साबिर पाक की हयाते जिंदगी पर रोशनी डाली गई।
यह जश्न मिशन सूफिज्म एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया। शाह मोहम्मद वसीम मियां चिश्ती साबरी की सरपरस्ती में हुए कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज ताहिर साबरी ने कुरान पाक की तिलावत से की। इसके बाद नातो मनकबत पेश की गई। इस मौके पर शाह अजीम साबरी ने कहा कि साबिर पाक के पीरो मुर्शिद हजरत बाबा फरीदउद्दीन गंजेशकर हैं। उन्हीं के हुक्म से आपने हिंदुस्तान में दीन की खितमत, सूफिज्म और अमन भाईचारे का पैगाम दिया।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रिजवान साबरी ने अवाम से सूफी विचारधारा से जुड़ने और उसको आम करने की बात कही। आखिर में साबिर पाक के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। पीरे तरीकत वसीम मियां ने दुआ की। इस दौरान नदीम साबरी, तारिक साबरी, आसिफ बेग साबरी, एहतेशाम साबरी, आकिल साबरी, नसरत साबरी, जाहिद बेग आदि मौजूद रहे। संवाद