फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

Sun, 17 Nov 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री चेतना केंद्र के तत्वाधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं समूह साधना कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इससे पहले कलशयात्रा निकाली गई। इसमें 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। कलश यात्रा में विभिन्न झांकियां एवं नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर और बैनर भी शामिल थे। कलशयात्रा सनसिटी से प्रारंभ होकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी होते हए आकांक्षा एन्क्लेव पहुंची। महायज्ञ 19 नवंबर तक चलेगा। सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक प्रज्ञा योग, व्यायाम, सुबह 8:00 से दोपहर 12 तक गायत्री महायज्ञ एवं शाम 6:00 से 8:00 तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी। इस दौरान शांतिकुंज से आए टोली नायक योगीराज बलकी ने कहा कि युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य पर्यावरण असंतुलन, बेरोजगारी, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, पारिवारिक असंतुलन आदि के लिए वैचारिक प्रदूषण को जिम्मेदार बताते थे। इसके समाधान के लिए उन्होंने दुर्बुद्धि को हटाकर सद्बुद्धि की स्थापना पर बल दिया। युग साहित्य के लिए पंडाल में एक विशाल पुस्तक मेला भी लगाया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रुचि शर्मा, कमला रानी, डॉ. दीपमाला शर्मा, ललित गुप्ता, रामबाबू शर्मा, डीडी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed