फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

‘पुत्र कामेष्टि यज्ञ से हुआ था श्रीराम का जन्म’

Thu, 07 Nov 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। कथा व्यास योगेश ब्रजवासी ने कहा कि भगवान राम का जन्म पुत्र कामेष्टि यज्ञ से हुआ था, जिसके बाद राजा दशरथ के चार संतानें पैदा र्हुइं। उन्होंने कृष्ण जन्म का भी वर्णन किया।
विज्ञापन

सनातन धर्म मंदिर के वार्षिकोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन योगेश ब्रजवासी ने कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ के कोई संतान नहीं थी। गुरु वशिष्ठ ने पुत्र कामेष्टि यज्ञ कराया, जिसके बाद राजा दशरथ के यहां चार पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन पैदा हुए। भगवान राम का बचपन विश्वामित्र के आश्रम में पढ़ाई और धनुष विद्या सीखने में बीता। राजा जनक की पुत्री से विवाह होने के बाद उन्हें 14 वर्ष का वनवास हुआ। सीता जी के अपहरण के बाद भगवान राम ने असुरों का संहार करते हुए लंका पर विजय प्राप्त की, जिसके फलस्वरूप दशहरा मनाया जाता है। अयोध्या पहुंचे तो दिवाली मनाई गई।
विज्ञापन

योगेश ब्रजवासी ने श्रीकृष्ण जन्म का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ। गोकुल में लालन पालन हुआ। हम लोग श्रीकृष्ण के जन्म को जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। बुधवार को आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने आरती की। श्रीमद्भागवत कथा में मनमोहन सब्बरवाल, रेनू सब्बरवाल, तिलक राज डुसेजा, रीता डुसेजा, नवीन शर्मा, प्रेमलता, मधुलिका, हरीश सेठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed