फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

उर्स शराफती का आगाज आज से

Wed, 06 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। उर्स शराफती का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। इसे लेकर दरगाह शरीफ पर जायरीन की भीड़ बढ़ने लगी है। साथ ही पीरो मुर्शिद शाह सकलैन मियां से मिलने वालों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। चादरों के जुलूस भी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

इस बार हजरत शाह शराफत अली मियां का 52वां उर्स मनाया जा रहा है। इसकी पहली तकरीब बुधवार को आल इंडिया नातिया मुशायरे से होगी, जो दरगाह के मेहमानखाने में रात 9 बजे से शुरू होगा। उर्स में शिरकत करने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने का तांता लग गया है। इसमें खास तौर से भोपाल, झांसी, जयपुर, कोलकाता, दिल्ली के जायरीन हैं। इसी के साथ मजार शरीफ पर हाजिरी का भी सिलसिला शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इसी बीच शहर के कई इलाकों से चादरों के जुलूस दरगाह शरीफ पर पहुंचे। इसमें खास तौर से फरीदपुर, कैमुआ, देवचरा, मलूकपुर, अहमद अली तालाब के जुलूस रहे। यहां पहुंचकर सभी ने चादरों को मजार शरीफ पर पेश कर दुआएं मांगीं। यहां जुलूस को लेकर आए प्रमुख लोगों में इकबाल सकलैनी, साजिद सकसैनी, सरदार सकलैनी, सदाकत सकलैनी, इरशाद सकलैनी, मजहर सकलैनी, इतवारी सकलैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed