{"_id":"5dc1d2d28ebc3e5b330af18c","slug":"religion-bareilly-news-bly3828608165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान चालीसा के पाठ से सुख-सुविधाओं में होती है वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान चालीसा के पाठ से सुख-सुविधाओं में होती है वृद्धि
विज्ञापन
बरेली। कथा व्यास योगेश ब्रजवासी ने श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को वामन अवतार और सृष्टि की रचना पर प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि रोजाना सुबह हनुमान चालीसा पढ़ने से घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होती है।
सनातन धर्म मंदिर के वार्षिकोत्सव में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में योगेश ब्रजवासी ने कहा कि घर में रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ने से घर में सुख सुविधाओं और शांति का संचार होता है। इसके बाद उन्होंने भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले, राधे राधे बोल श्याम आएंगे, राधा रानी कृपा बरसाए रखना आदि भजन सुनाए जिस पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। श्रीमद्भागवत कथा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने आरती की। इस अवसर पर हरीश खन्ना, ममता खन्ना, उमेश धमीजा, राशी धमीजा, संजीव चांदना, नेहा सब्बरवाल, मनमोहन सब्बरवाल, कमल जैन सपड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद