{"_id":"5d6eceb98ebc3e93ba1b0916","slug":"religion-bareilly-news-bly374766691","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकले आधा दर्जन तख्तो ताजियों के जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकले आधा दर्जन तख्तो ताजियों के जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मोहर्रम पर चल रही अजादारी के सिलसिले में आधा दर्जन से अधिक तख्तो ताजियों के जुलूस निकाले गए। जो शहर के विभिन्न इलाकों में रात भर ढोल और बाजों के साथ गश्त करते रहे। बीच-बीच में या हुसैन की सदाएं भी बुलंद होती रहीं।
शहर के किला क्षेत्र में सबसे ज्यादा जुलूस निकाले गए। इसमें फूटा दरवाजा से शाजिया परवीन, छीपी टोला से मुश्ताक अहमद, जखीरा से साबिर, हुसैन बाग से गुलाम रहमानी और यहीं से अबरार के नाम का तखत निकाला गया। इमाम हुसैन की याद में निकाले गए तख्तो ताजियों के जुलूस अपने अपने कदीमी रास्तों से होते हुए आगे बढ़ते रहे। यह सभी जुलूस बुधवार को अपने अपने इमामबाड़ों पर वापस होंगे। गत दिवस सोमवार को अजमनगर से पुत्तन शाह के नाम से निकलने वाला जोगियों का तखत रात भर गश्त करता हुआ आज अपने इमामबाड़े पर पहुंच गया। उधर, स्वालेह नगर से निकलने वाला तखत किसी अपरिहार्य कारणों से इस बार नहीं निकाला गया।