{"_id":"5d6c1db58ebc3e93b65d38f0","slug":"religion-bareilly-news-bly3745278152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजानन के स्वागत को शहर तैयार, आज निकलेगी रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजानन के स्वागत को शहर तैयार, आज निकलेगी रथयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गणपति बप्पा मोरिया, जय गणेश देवा के जयघोष से सोमवार को पंडालों में नाथ नगरी के राजा विराजेंगे। पंडालों में गणपति स्थापना के लिए पिछले करीब हफ्ते भर से चल रही तैयारियों को रविवार की देर रात तक अंतिम रूप दिया गया। सुबह विधि विधान के साथ पंडालों में श्री गणेश की स्थापना की जाएगी। गणेश चतुर्थी पर घरों में श्री गणेश की स्थापना के लिए देर शाम तक खरीदारी का दौर जारी रहा।
अबकी बार श्री गणेशोत्सव मनाए जाने के लिए पंडालों को वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है। आलमगीरीगंज के मराठा बुलियन एसोसिएशन के संस्थापक अनिल पाटिल ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान श्री गणपति आराधना में बारिश बाधा बन सकती है। इसे देखते हुए अबकी बार वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है। ताकि शाम सात बजे से रात 12 बजे तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
दूसरी ओर, सिविल लाइंस, बड़ा बाजार, पीलीभीत बाईपास, श्यामतगंज, डीडीपुरम, चौपुला रोड और सुभाषनगर के बाजारों में पहुंचकर लोगों ने पूजन के लिए गणेश प्रतिमा की खरीदारी की। स्थापना के लिए प्रतिमाओं की जबरदस्त मांग को देखते हुए मुनाफे के लिए दुकानदारों ने भी दाम बढ़ा दिए। बड़ी प्रतिमाओं के दाम स्थिर रहे लेकिन छोटी प्रतिमाओं के दाम डेढ़ से दोगुने तक बढ़ा दिए गए थे। कुछ दुकानों पर प्रतिमा के दाम को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच नोंकझोंक भी हुई। दुकानदारों के मुताबिक सामान्य प्रतिमा के दाम नहीं बढ़े बल्कि नक्काशी और श्रृंगार वाली प्रतिमाएं महंगी रही।
विज्ञापन
मिट्टी की मूर्तियों का पूजन
ज्योतिषाचार्यो का मानना है कि विसर्जन करने पर मूर्ति का घुलना शुभ माना जाता है, जिसे देखते हुए आयोजकों ने इस बार विसर्जन के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करा रहे हैं। ताकि विसर्जन के बाद वह प्रदूषण का कारक न बनें। आलमगीरीगंज, शाहाबाद और चौकी चौराहा समेत अन्य पंडालों में मिट्टी की प्रतिमा सजेंगी। बताया कि ये प्रतिमा सफेद मिट्टी से बनाई जाती हैं जो तुरंत घुल जाती हैं। इनमें हर्बल रंग का प्रयोग होता है। जिससे नदियों का जल दूषित होने की संभावना नही के बराबर रहेगी।
शाम 6 बजे शुरू होगी स्थापना
गणेश चतुर्थी पर पंडालों में श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना विधि विधान के साथ शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। हालांकि, ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक अभिजीत मुहूर्त में मूर्ति की स्थापना करना शुभ रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक है। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा पूरे दिन श्री गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए सामान्य मुहूर्त की बात कही है।