फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

शहीदाने कर्बला की याद में अजादारी का सिलसिला शुरू, निकाले जुलूस

Mon, 02 Sep 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। मोहर्रम को लेकर अदबो एहतराम के साथ अजादारी का सिलसिला शुरू हो गया है। शहीदाने कर्बला एवं नवासे रसूल हजरत इमाम हुसैन की याद में पहले रोज जुलूसो अलम और तख्तो ताजिये निकाले गए। शिया हल्के में सफे अजा बिछा दी गई हैं और दिन भर मजलिसो मातम का दौर चला और रात को जुलूस निकाले गए। सुन्नी हल्के में भी तखत का जुलूस निकला गया और नियाज नजर व लंगर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

माहे मोहर्रम की रविवार को पहली तारीख पर शिया इमामबाड़ों में सुबह से ही मजलिसो मातम का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें सभी जगह कर्बला के वाकयात बयान किए गए। पहली मजलिस गढैया के इमामबाड़ा मुहम्मद शाह में सुबह 8 बजे शुरू हुई। इसमें मुंबई से आए मौलाना नजफ मौलाई ने खिताब करते हुए इमाम हुसैन के पैगाम इंसानियत को आम किया। साथ ही 72 साथियों के साथ कर्बला की जंग का भी वर्णन किया। इसके बाद इमामबाड़ा आगा साहब, इमामबाड़ा वसी हैदर, इमामबाड़ा छिद्दी मोहम्मद हुसैन, छीपी टोला आदि में दिन भर मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। रात में काला इमामबाड़ा में अमरोहा से आए मौलाना डा. शहवार हुसैन नकवी ने मजलिस को खिताब किया। इसके बाद यहां से जुलूस भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


शियाओं ने निकाला जुलूस-ए-अलम
बरेली। अजादारी के सिलसिले में रात को लीची बाग से जुलूस-ए-अलम निकाला गया। जुलूस से पहले मजलिस हुई। जिसे मौलाना फाजिल रजा ने खिताब किया।
अंजुमन परचमे अब्बास की ओर से यह जुलूस जावेद जैदी के इमामबाड़े से शुरू हुआ और आस पास के इलाकों में गश्त करते हुए जुलूस परवेज नकवी के निवास पर पहुंच कर संपन्न हुआ। इस बीच मरहूम रियासत हुसैन काजमी के निवास पर रुक कर नौहाख्वानी की गई। इसी तरह जुलूस के समापन पर अंजुमन गुलदस्ते हैदरी, आल इंडिया गुलदस्ते हैदरी, अंजुमन शमशीरे हैदरी, परचमे अब्बास और कारवाने हुसैन ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। इस दौरान शाहनवाज हुसैन काजमी, जफर अब्बास रिजवी, आमिर जैदी, परवेज नकवी आदि शामिल रहे। इससे पहले काला इमामबाड़ा से भी मजलिस के बाद आल इंडिया अंजुमन गुलदस्ते हैदरी ने जुलूस निकाला जो दीवानखाना पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में महमूद हसन नकवी, शकील हैदर, अली हाशिम जैदी, इलियास हुसैन रिजवी, नाजिम हुसैन रिजवी, सैयद अली जमाल जैदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरीदों का जुलूस आज
बरेली। माहे मोहर्रम की दो तारीख सोमवार को किला सब्जी मंडी के इमामबाड़ा नवाब साहब की कोठी से जरीदों जुलूस दोपहर में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed